{"_id":"63d02080c5ecc25a002a43b5","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-38886-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल, रतिया व टोहाना में हुई बारिश, गेहूं की अगेती फसल को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल, रतिया व टोहाना में हुई बारिश, गेहूं की अगेती फसल को फायदा
Tue, 24 Jan 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया/जाखल। फतेहाबाद केे जाखल क्षेत्र में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई, वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों मेंं बादल छाए रहने से ठंडक बढ़ गई। जिले में पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी होगी। रतिया में बारिश के मौसम को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्थान बदल दिया गया है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि बारिश की पहले से ही संभावना जताई गई थी। जाखल में अच्छी बारिश हुई है। वहीं, टोहाना में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश का सबसे अधिक फायदा गेहूं की फसल को होगा। गेहूं की अगेती फसल के लिए यह एक तरह से खाद का काम करेगी और झाड़ अच्छा होगा। वहीं, पछेती गेहूं के पौधे की ग्रोथ बढ़ेगी। मौसम में बदलाव आया है और पाला पड़ने की संभावना भी खत्म हो गई है, जो सब्जियों के लिए भी फायदेमंद है। जाखल, रतिया व टोहाना में मंगलवार सुबह बारिश होने से ठंड बढ़ गई। यहां पर बारिश के कारण कई गलियों में पानी भर गया और कीचड़ भी पसर गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर-एक और दो में सीवरेज लाइन बिछाए जाने के बाद एक साल से सड़क को लंबे समय तक बनाया नहीं गया है। जिसके कारण सड़क हल्की बरसात होने पर भारी कीचड़ हो जाने के कारण लोगों वह वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर से पैदल व वाहनों का भी गुजरना मुश्किल हो गया है। टोहाना में भी हल्की बारिश हुई है। वहीं फतेहाबाद में दिनभर बादल छाए रहे और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के चलते पारा भी गिर गया। फतेहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विभाग के अनुसार, जाखल में बारिश का फायदा गेहूं की फसल को होगा।
अब अनाजमंडी के शेड के नीचे मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
रतिया में एसडीएम जगदीश चंद्र ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनाजमंडी समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह पहले राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के प्रांगण में मनाया जाना था, लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए अब गणतंत्र दिवस समारोह अनाजमंडी के शेड के नीचे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 25 जनवरी को बादलवाही तथा कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है तथा 26 व 27 जनवरी को भी बदलवाही रहने तथा उत्तर हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बाद एक ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की भी संभावना बन रही है जिसका प्रभाव राज्य में 28 व 29 जनवरी को गरज चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान उत्तर हरियाणा के कुछ एक जिलों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।
- डाॅ. मदनलाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।