फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में चौथी बार फिर बंद हुई 25 लाख की लिफ्ट

Mon, 23 Jan 2023 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Jan 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
NA
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में बंद लिफ्ट।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में 25 लाख की लागत से लगी लिफ्ट एक बार फिर से बंद हो गई है। एक साल में ही लिफ्ट चार बाद बंद हो चुकी है। तकनीकी खराबी के कारण मशीन बार-बार बंद हो रही है। लाखों रुपये की लागत से लगी लिफ्ट का फायदा मरीजों व उनके तीमारदारों को नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल प्रशासन के द्वारा दो करोड़ से तैयार हुई आईसीयू के लिए 25 लाख से लिफ्ट लगवाई। इसे लोक निर्माण विभाग द्वारा लगवाया गया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा ऑपरेटर नियुक्त न करने से मरीज व तीमारदार गलत बटन दबा देते हैं जिससे मशीन खराब हो जाती है। नागरिक अस्पताल में लगी लिफ्ट में पिछले शनिवार को एक तीमारदार करीब 20 मिनट तक फंसा रहा था। लिफ्ट में लगे नंबर पर कॉल करने के बावजूद मदद नहीं मिली थी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और परिजनों ने स्टाफ को बताया और इसके बाद बंद करके दोबारा शुरू किया गया तो लिफ्ट का गेट खुला था। बताया जा रहा है कि बटन को तीन से चार बार दबाने के बाद मशीन खराब हो जाती है।
विज्ञापन


दो विभागों के बीच अटका ठीक करवाने का काम
लिफ्ट के खराब होने की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिक शाखा को दी जाती है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसके बाद संबंधित एजेंसी को शिकायत दर्ज करवाते है। इसके बाद लिफ्ट को ठीक करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed