फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: ट्रक चालक से रुपये व मोबाइल छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Jan 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद। सिरसा-हिसार बाईपास पर हांसपुर चौक के पास स्थित स्वामी ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके ट्रक चालक से पांच युवकों ने जबरन चार हजार रुपये की नकदी व उसका मोबाइल छीन लिया। शहर पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक की शिकायत पर शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया है। पकड़े गएपांचों आरोपियों की पहचान अजय, सुनील उर्फ भालू, राहुल उर्फ जुड़वा, प्रमोद उर्फ प्रमोदी, विक्रम उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। सभी आरोपी आजाद नगर फतेहाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव दस्तूर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह ट्रक पर चालक की नौकरी करता है। वह 20 जनवरी 2023 की शाम को लगभग आठ बजे सिरसा-हिसार बाईपास पर हांसपुर चौक के पास स्वामी ढाबा पर चाय पीने के लिए रुका था। जब वह अपना ट्रक रोक कर खिड़की खोल कर नीचे उतरने लगा तो उसी समय अचानक से पांच लड़के आए और आते ही जबरदस्ती मेरा मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उन्होंने मुझे पकड़ लिया और एक युवक ने ट्रक की सीट के नीचे पड़ा उसका बैग जिसमें चार हजार रुपये की नकदी व पहनने के कपड़े थे, वह भी उठा लिया। जब उसने शोर मचाया तो युवक उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गए। जांच अधिकारी गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई जुगलाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अहम सुराग जुटाकर एक आरोपी अजय निवासी आजाद नगर को रतिया चुंगी से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने इस वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों बारे खुलासा किया। इस पर पुलिस ने उक्त चार आरोपियों को भी तुरंत कार्रवाई करते हुए भाटिया कॉलोनी फतेहाबाद से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed