फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: नगर परिषद सीमा के अंदर 61 और बाहर की 27 कॉलोनियां होनी हैं वैध, आरडब्ल्यूए से एग्रीमेंट अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
NA
फतेहाबाद शहर का दृश्य।
फतेहाबाद। जिला नगर योजनाकार विभाग जिले के नगर परिषद और नगर पालिका सीमा के अंदर की 61 और बाहर की 27 कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी में है। लेकिन आरडब्ल्यूए से एग्रीमेंट न होने से प्रक्रिया अटक गई है। नगर परिषद फतेहाबाद की तरफ से तो प्रक्रिया ही शुरू नहीं की गई है जबकि टोहाना और रतिया ने भेजने शुरू कर दिए है। ये ही नहीं सीमा से बाहर की 27 कॉलोनियों में से 20 कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए यानि रेजिडेंशियल वेल्फेयर एसोसिएशन एग्रीमेंट कर चुकी है।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग ने जिले के नगर परिषद और नगर पालिका को इस संबंध में करीब दो माह पहले पत्र जारी करके प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए थे। पत्र के अनुसार फतेहाबाद नगर परिषद में शामिल 27, टोहाना की 14, रतिया की 13 और भूना की 7 कॉलोनियों को वैध किया जाना है। कॉलोनियों को वैध करने को लेकर सरकार द्वारा जो शर्तें तय की गई है उनकी अनुपालना के लिए आरडब्ल्यू अनुबंध करता है। सरकार को लिखकर दिया जाता है कि कॉलोनी वैध को लेकर जो शर्तें हैं उसे पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


फतेहाबाद में ये कॉलोनियां होनी हैं वैध
- गांधी नगर
- शिव नगर कॉलोनी
- अतिरिक्त अशोक नगर
- अतिरिक्त शक्ति नगर
- अग्रसेन कॉलोनी
- आजाद नगर एवं कीर्ति नगर
- भगत सिंह कॉलोनी
- भाग चंद कॉलोनी
- बीघड़ रोड कॉलोनी
- धन कॉलोनी
- दुर्गा कॉलोनी
- मौजूदा भाटिया कॉलोनी का हिस्सा
- विस्तार की गई सिटी हार्ट कॉलोनी का हिस्सा
- विस्तार की गई ग्रीन पार्क कॉलोनी का हिस्सा
- विस्तार की गई अग्रवाल कॉलोनी का हिस्सा
- हंस कॉलोनी, मित्तल नगर और पुष्प विहार
- हरनाम सिंह कॉलोनी
- कालीदास कॉलोनी
- मताना कॉलोनी
- मिनाक्षी कॉटन एरिया
- मुंजाल कॉलोनी
- ऑफिसर कॉलोनी
- पुराना बिरला फैक्ट्री क्षेत्र
- पुराना डिस्पोजल प्लांट कॉलोनी
- राम नगर कॉलोनी
- स्वामी नगर
- ओशो आश्रम कॉलोनी

नगर परिषद सीमा से बाहर की ये कॉलोनियां होंगी वैध
फतेहाबाद : 5 कॉलोनियां
रतिया : 7 कॉलोनियां
टोहाना : 9 कॉलोनियां
भूना : 4 कॉलोनियां
जाखल : 1 कॉलोनी
भट्टू : 1 कॉलोनी

सीमा से बाहर कॉलोनियों में डीआरडीए करवाएगा विकास
जिला नगर योजनाकार नगर परिषद और नगर पालिका सीमा से बाहर की टोहाना की 9 समेत 27 कॉलोनियों को वैध करने जा रहा है। अधिकारियों की माने तो 20 आरडब्ल्यूए एग्रीमेंट कर चुके है। सात कॉलोनियों के एग्रीमेंट अभी आने है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। यहां पर पॉलिसी के तहत डीआरडीए विकास करवाएगा। शहर की तर्ज पर इन कॉलोनियों में भी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा में शामिल हुई कॉलोनियों लेकिन विकास को तरसे
नगर परिषद की सीमा बढऩे के बाद करीब छह कॉलोनियां इसमें शामिल हो गई है। लेकिन अवैध के चक्कर में इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे है। सीवरेज लाइन के चक्कर में सड़कों का निर्माण अटका है। जनस्वास्थ्य विभाग अवैध के चक्कर में इन कॉलोनियों के प्रस्ताव तैयार नहीं कर रहा है। इसमें हरनाम सिंह, कालीदास, स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, आजाद नगर, आदर्श कॉलोनी आदि का क्षेत्र शामिल हैं।

कोट
आरडब्ल्यूए संबंधित कॉलोनी की तरफ से बनाई जानी है और उन्होंने ही एग्रीमेंट करना है। इस संबंध में निदेशालय से अभी कोई निर्देश नहीं आए है। तीन कॉलोनियों के निदेशालय से प्रस्ताव मांगे गए उनके भेज दिए गए है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद फतेहाबाद।
कोट
डीटीपी विभाग से सर्वे करके संबंधित नगर परिषद और नगर पालिका को रिपोर्ट दे दी गई थी। अब आगे की प्रक्रिया उनके द्वारा पूरी की जानी है।
-मोहन सिंह, जिला नगर योजनाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed