{"_id":"69bd873ccf43175e7e08657d","slug":"my-name-was-mentioned-in-cross-voting-to-defame-me-jarnail-singh-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150547-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे बदनाम करने के लिए क्रॉस वोटिंग में नाम उछाला : जरनैल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे बदनाम करने के लिए क्रॉस वोटिंग में नाम उछाला : जरनैल सिंह
Fri, 20 Mar 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
क्रॉस वोटिंग पर अपना पक्ष रखते विधायक जरनैल सिंह :संवाद
रतिया (फतेहाबाद)। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच रतिया से विधायक जरनैल सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को पार्टी के प्रति वफादार बताया है। विधायक ने स्पष्ट किया कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनका नाम उछाला जा रहा है। पार्टी की ओर से उन्हें अभी तक कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। यदि भविष्य में कोई नोटिस मिलता है तो वे उसका जवाब पार्टी आलाकमान को देंगे।
विधायक जरनैल सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही है और उनकी निष्ठा पर सवाल उठाना गलत है। विधायक ने दावा किया कि उन्होंने कोई क्रॉस वोटिंग नहीं की है। उन्होंने अपना वोट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाकर डाला था। जरनैल सिंह ने अन्य विधायकों का बचाव करते हुए यह भी कहा कि उनकी जानकारी में किसी ने भी क्रॉस वोट नहीं किया है और पूरी पार्टी एकजुट है।