{"_id":"6828d06d110b859885008dd0","slug":"my-11-circle-accused-of-fraud-but-did-not-get-the-money-even-after-winning-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-134036-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: माई-11 सर्किल पर ठगी का आरोप जीतने के बाद भी नहीं मिली राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: माई-11 सर्किल पर ठगी का आरोप जीतने के बाद भी नहीं मिली राशि
Sat, 17 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। आईपीएल मैचों के दौरान एक व्यक्ति से माई इलेवन सर्किल एप पर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मॉडल निवासी संजय गोदारा ने आरोप लगाया कि उसने आईपीएल मैच में 49 रुपये में टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीत लिए। संजय ने आरोप लगाया कि कंपनी ने 25 दिन में धीरे-धीरे करके 77 लाख रुपये दिए। इसके बाद लिमिट बढ़ाने के नाम पर अढ़ाई लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद कंपनी ने राशि भेजने के बजाय उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।
संजय ने बताया कि उसने माई इलेवन सर्किल एप पर 5 अप्रैल को आईपीएल के चेन्नई व दिल्ली के बीच हुए मैच के लिए टीम बनाई थी। उसमें उसका स्कोर 911.5 रहा। इस मैच में वह प्रथम विजेता रहा। उसने 3 करोड़ रुपये व एक थार गाड़ी जीती। उसने थार गाड़ी लेने से मना कर दिया और इसके बदले 11 लाख 50 हजार रुपये उसके एप के अकाउंट में जमा कर दिए गए। जिसके बाद कुल राशि 3 करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये हो गई।
विज्ञापन
कंपनी ने जीती गई राशि एक-दो दिन में संजय के खाते में भेजने की बात कही, लेकिन कंपनी की ओर से एप के अकाउंट से रुपये निकालने की लिमिट केवल 10 हजार रुपये प्रतिदिन कर दी। 6 अप्रैल से 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से उसके उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में 3 हजार रुपये टैक्स काटकर 7 हजार रुपये आने लगे। जिसके बाद उसने कंपनी से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ाने की मांग की। इस पर उससे एक लाख रुपये ले लिए गए।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया की फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी संजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप है कि माई इलेवन सर्कल एप पर राशि जीती थी, इस राशि को निकलवाने के नाम पर ठगी की गई है।
खाता दिखा रहा ब्लॉक
संजय का कहना है कि 17 अप्रैल को उसके खाते में टैक्स काट कर लेनदेन से 35 लाख रुपये आ गए। 17 अप्रैल को उसने फिर से एप अकाउंट से पैसे निकालने की अपील की तो फिर से पैसे मांगे गए। उसने 21 अप्रैल को 50 हजार रुपये भेज दिए। 22 अप्रैल को फिर से रुपये मांगे। संजय ने कहा कि 24 अप्रैल को दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 35 लाख रुपये आ गए। 24 अप्रैल को पैसे एप अकाउंट से पैसे निकालने के लिए उसने 90 हजार रुपये भेज दिए। जिसके बाद एप पर अकाउंट ब्लॉक दिखने लगा। जिसके बाद अकाउंट को खोलने के लिए 90 हजार व 20 हजार फिर से दिए गए।
5 लाख रुपये और मांगे
उसके बाद भी खाता नहीं खुला तो पूछने पर कहा गया कि 5 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। इस पर उसने यह राशि देने से मना कर दिया। उस दिन के बाद से उसका एप पर बना अकाउंट ब्लॉक है। जिसमें जीती हुई बकाया राशि पड़ी है। संजय का कहना है कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। फीस के नाम पर उससे अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 2 लाख 50 हजार रुपये डलवा लिए गए हैं।
शिकायत मिली चुकी, कर रहे जांच : पुलिस
साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया की फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी संजय की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि माई इलेवन सर्कल एप पर राशि जीती थी, इस राशि को निकलवाने के नाम पर ठगी की गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।