फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mustard crop destroyed due to hailstorm, farmers demand special Girdawari

Fatehabad News: ओलावृष्टि से सरसों की फसल बर्बाद किसानों ने की विशेष गिरदावरी की मांग

Thu, 05 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mustard crop destroyed due to hailstorm, farmers demand special Girdawari
गांव नहला में ओलावृ​ष्टि से प्रभावित सरसों की फसल। स्रोत किसान
फतेहाबाद। जिले में 27 जनवरी को हुई ओलावृष्टि ने जिले के गांव गोरखपुर और नहला में करीब 500 एकड़ सरसों की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। किसान ने कहा कि अगेती सरसों की फसल ओलों से टूटकर जमीन पर गिर गई, इससे पैदावार में करीब 60 फीसदी तक गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण फलियां टूटकर जमीन पर गिर गई हैं और जिन पौधों में अभी फूल थे, वे पूरी तरह झड़ चुके हैं, जिससे पैदावार रुक गई है। सबसे ज्यादा नुकसान गांव नहला में हुआ है, जबकि गोरखपुर के खेत भी प्रभावित हुए हैं। इससे पहले खरीफ सीजन में नरमा की फसल में जलभराव की स्थिति बनी थी, जिससे किसानों को इस बार दोहरी मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रभावित किसानों ने राजस्व विभाग से गिरदावरी शुरू कर मुआवजा जारी करने की मांग की है। सरकार ने अभी तक खरीफ सीजन के मुआवजे का भी भुगतान नहीं किया है। किसानों का कहना है कि फसल के नुकसान का समय पर आकलन और मुआवजा न मिलने पर उनका आर्थिक संकट और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

किसान संगठनों की मुख्य मांगें

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों सरकार तुरंत प्रभावित खेतों की स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी करे ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। जिन किसानों की फसल 75 फीसदी से अधिक खराब हुई है, उन्हें कम से कम 20,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से तत्काल मुआवजा दिया जाए। खरीफ की फसल के दौरान जलभराव से हुए नुकसान का जो मुआवजा अभी तक बकाया है, उसे भी इस राहत राशि के साथ जोड़कर जारी किया जाए।

---

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन गोरखपुर और नहला के किसान दोनों फसलों के बर्बाद होने पर नुकसान में हैं। यदि समय रहते सरकार ने आर्थिक मदद और मुआवजा जारी नहीं किया तो किसान कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे। सरकार को जल्द मुआवजा जारी करना चाहिए।

-बलवान बैनिवाल, किसान।

---

गांव नहला में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई है। इससे सरसों की फसल पूरी तरह से प्रभावित हुई है। वहीं गेहूं की फसल पैदावार में गिरावट की संभावना है। सरकार को किसानों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

-सुशील किसान, गांव नहला।

---

खरीफ सीजन में जलभराव से फसलें तबाह होने के बाद किसानों को रबी की फसल में पैदावार होने की उम्मीद थी। लेकिन ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई है। सरकार को स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा करनी चाहिए।

-राममेहर सिवाच, गांव गोरखपुर।

---

मेरे खेत में तीन एकड़ में सरसों की फसल की बिजाई की हुई थी, मार्च माह में कटाई काम शुरू होना था, लेकिन ओलावृष्टि से 70 फीसदी पक चुकी फसल नष्ट हो गई है। सरकार से अपील है राजस्व विभाग को जल्द गिरदावरी का काम सौंपे।


-दीप ढिल्लों किसान, गांव नहला।

:: ओलावृष्टि से हुए नुकसान से संभावित गांवों में जल्द गिरदावरी शुरू करवाई जाएगी। जिन क्षेत्र में नुकसान हुआ है उन क्षेत्र के किसानों की आर्थिक मदद की जाएगी।

-श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed