फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Muslim youth donated blood on Eid-ul-Adha by not sacrificing goat

Fatehabad News: मुस्लिम युवाओं ने ईद-उल-अजहा पर बकरे की बलि न देकर किया रक्तदान

Tue, 18 Jun 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Muslim youth donated blood on Eid-ul-Adha by not sacrificing goat
टोहाना में सोमवार को ईद-उल-अजहा पर रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते प्रधान सतपाल नन्हेड़ी व
टोहाना। ईद-उल-अजहा पर जीव हत्या न कर रक्तदान के जरिए मुस्लिम युवाओं ने प्रेरक पहल करते हुए समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि त्योहार पर इससे बड़ी सेवा नहीं हो सकती। सोमवार को बकरीद के मौके पर दमकौरा रोड स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की टीम ने रक्तदान किया। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि त्योहार के मौके पर जीव की हत्या करने की बजाय रक्तदान कर मानवता की सेवा की है, जिसे आगे भी बरकरार रखेंगे। टीम के सदस्यों ने संगम ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन


रक्तदान करने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि इस बार बकरे की बलि देने के बजाय रक्तदान करके ईद का त्योहार मनाया है। प्रधान राजेंद्र खान ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोसायटी ने आज रक्तदान करने का निर्णय किया। यह रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में काम आएगा। ईद के मौके पर इससे बड़ा सेवा कार्य क्या हो सकता है। सोसाइटी के सदस्यों मेहरदीन, शुकरदीन, अब्दुल खान, वजीर खान, डॉ. साबर खान, नसीब खान, असलम खान और राशिद मियां आदि ने रक्तदान किया। सेवा संगम के प्रधान सतपाल नन्हेड़ी और डाॅ. अशोक तनेजा ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपप्रधान सदीक खान, सचिव मोहम्मद अली, सहसचिव संदीप, कोषाध्यक्ष नवाज अली, जगबीर खान, वजीर खान, इरफान खान, मास्टर दिलबर अली, अख्तर अली, बरकत दीन, मास्टर कपूर, दीपक खान, सोनू खान, हमीद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed