{"_id":"b890f50c3bc708d860c625ca0af2abe3","slug":"murderous-rain-literally-rained-down-from-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जानलेवा’ बारिश, आसमान से बरसी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जानलेवा’ बारिश, आसमान से बरसी आफत
fatehabad
Updated Fri, 13 Jun 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई बरसात से जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली वहीं शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। नेशनल हाईवे पर बनी दुकानों के आगे बरसाती पानी एकत्रित हो गया, जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई जगह सीवर ओवरफ्लो भी हो गए, जिससे सीवरेज सफाई के प्रशासन के दावों की पोल भी खुलती नजर आई।
शुक्रवार अलसुबह साढ़े 5 बजे झमाझम बरसात शुरू हुई और 7 बजे तक चलती रही। डेढ़ से दो घंटे तक हुई बरसात से पूरा शहर पानी में डूबा नजर आया। हालांकि यह बरसात किसानों के लिए सोना मानी जा रही है लेकिन शहरी जीवन पर इसका विपरित प्रभाव पड़ा है। एमसी कालोनी, जगजीवनपुरा, सुंदरनगर, जवाहर चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, भट्टू रोड, बीघड़ चौक और भीमा बस्ती आदि क्षेत्र में कई-कई फुट तक पानी भर गया।
शुक्रवार सुबह हुई भारी बरसात से काजलहेड़ी गांव में एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से मकान में सो रहा दलीप मलबे के नीचे दब गया। उसके परिजन उसे सामान्य अस्पताल में लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। काजलहेड़ी निवासी 55 वर्षीय दलीप सिंह पुत्र फूसाराम अपने मकान में सो रहा था। शुक्रवार सुबह हुई बरसात से उसके मकान की छत अचानक गिर गई। मकान की छत गिरने से दलीप मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खैराती रोड पर स्थित साक्षी गोपाल इंडस्ट्रीज में बरसात के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मिल के संचालक अशोक गर्ग ने बताय कि तेज आंधी में फैक्टरी का शेड उड़ गया। जिसके बाद तेज बरसात की वजह से 12 हजार बोरी खल और 8 हजार बोरी बिनौला पूरी तरह से भीग गया, जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। वहीं, गांव भोड़ियाखेड़ा स्थित गौशाला का नवनिर्मित शेड टूट गया। शेड टूटने से गौशाला को लाखों का नुकसान हुआ है। गौशाला के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि चंदा इकट्ठा करके करीब दस लाख रुपये का शेड बनवाया गया था।