{"_id":"5e57c5c38ebc3ef3ed51da1f","slug":"murder-of-father-electric-current-son-arrest-police-fatehabad-fatehabad-news-rtk544332314","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के आदी पिता के कारण नहीं हो पा रही थी शादी, कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के आदी पिता के कारण नहीं हो पा रही थी शादी, कर दी हत्या
विज्ञापन
भूना। गांव जांडलीखुर्द में 14 फरवरी को हुई किसान प्रेम पूनिया की हत्या के मामले में सीआईए फतेहाबाद ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम पूनिया की हत्या उसके इकलौते बेटे संदीप पूनिया ने ही की थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को वीरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ है। आरोपी ने प्रारंभिक ने पूछताछ में बताया है कि उसका पिता शराब का आदी था और उसकी इस आदत के चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा घर की सारी जिम्मेदारी और कार्य अपने हाथ में लेना चाहता था। इसी कारण उसने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर अपने पिता को करंट देकर मारने की साजिश रची। आरोपी ने पहले अपने सोते हुए पिता को करंट लगाया। जब वो उठ गया तो उसे नुकीली चीज से गोदकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई जांडली खुर्द निवासी खुशी राम पूनिया की शिकायत पर दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
सीआईए पुलिस की पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि उसका पिता शराबी था। इस कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। रिश्ते के लिए जब भी कोई उनके घर आता था तो उसके बाप के शराबी होने के कारण वह मना कर देता था। पिछले एक महीने से आरोपी संदीप कुमार यू-ट्यूब पर अपने पिता की हत्या करने के तरीके ढूंढ रहा था। आरोप है कि इसी कारण संदीप ने अपने बाप को नशे के इंजेक्शन और कई गोलियां भी खिलाई थीं। मगर प्रेम पूनिया उनमें बच गया था। इसके बाद आरोपी ने 14 फरवरी की रात को पड़ोस की मनीराम की ढाणी में विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इसका फायदा उठाकर संदीप कुमार ने अपने बाप की हत्या की साजिश रच डाली। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य विवाह समारोह में शामिल होने चले गए थे।
इस तरह की हत्या की वारदात
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय संदीप कुमार घटना से पहले सफेद कुर्ता पजामा पहन कर विवाह में कई बार गया था। शुक्रवार की देर रात को उसका पिता प्रेम कुमार पुनिया शराब के नशे में ढाणी में सोया हुआ था। इस दौरान संदीप अपने घर की ढाणी में चौबारे पर जाकर कुर्ता पजामा बदलकर पेंट शर्ट पहनकर व चेहरे पर नकाब डालकर अपने पिता के कमरे में पहुंचा। इसके बाद संदीप ने प्लास्टिक की पाइप में बिजली की तार को पावर प्लग में लगाकर सोए हुए अपने पिता की गर्दन पर करंट लगा दिया। करंट के झटके से प्रेम कुमार एकदम चारपाई से उठने लगा तो संदीप ने उसके गले पर ही नुकीली चीज से दो-तीन बार गोद दिया। खून से लथपथ पिता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद फिर आरोपी पैंट शर्ट को उतारकर पजामा कुर्ता पहन कर वापस विवाह में पहुंच गया ताकि किसी को उस पर शक ना हो।
विज्ञापन
पुलिस को ऐसे हुआ बेटे पर शक
गांव जांडली खुर्द के खुशीराम, प्रेम कुमार और राधेश्याम पूनिया तीन भाई हैं। इनमें प्रेम कुमार मंझला था। तीनों भाइयों के हिस्से में 15-15 एकड़ जमीन आती है। खेतों में खुशीराम व प्रेम कुमार की ढाणी साथ-साथ हैं जबकि राधेश्याम गांव जांडली खुर्द में रहते हैं। परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी, जिसको लेकर सीआईए पुलिस ने घर के लोगों पर शक था। जांच की तो हत्यारोपी मृतक का इकलौता बेटा ही निकला।
वर्जन
प्रेम पूनिया की हत्या उसके बेटे संदीप ने ही की थी। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या का खुलासा किया है। संदीप ने अपने बाप को करंट लगाने व गले में तार गोदने की बात कबूल की है और सबूत के तौर पर उन्हें बरामद भी कर लिया है। - एसआई कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, फतेहाबाद