फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder for Aan: Police picked up half-burnt body of a girl who married an inter-caste love

अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या कर दाह संस्कार किया, चिता बुझाकर अधजला शव निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Murder for Aan: Police picked up half-burnt body of a girl who married an inter-caste love
फतेहाबाद। जिले के धागड़ गांव से पुलिस ने श्मशान घाट में जल रही चिता से युवती का शव निकाला है। युवती ने करीब 13 माह पहले गांव के ही युवक से कथित तौर पर अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी से नाराज परिजनों ने युवती की हत्या कर मंगलवार देर रात उसका दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद खुद को पति बताने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मचारियों की मदद से चिता पर पानी का छिड़काव कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अधजले शव को निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को मृतक युवती कथित पति अनूप की शिकायत पर युवती के पिता महेंद्र, उसकी मां, चाचा सुंदर, कालू और आत्माराम के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गांव धांगड निवासी अनूप ने शिकायत में बताया कि गांव की ही शिक्षा से 9 अक्तूबर 2020 को हिसार के हनुमान मंदिर और कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर रहने लगे। शादी के करीब दो माह बाद युवती की नौकरी चंडीगढ़ की एक कंपनी में लग गई। इसके बाद दोनों किराये के मकान में साथ रहने लगे। करीब दो-तीन दिन पहले युवती के परिवार वालों को शादी का पता लग गया। आरोप है कि युवती के माता-पिता ने दोनों की पारिवारिक ढंग से शादी करने की बात कहकर उन्हें घर बुलाया। इसके बाद दोनों सोमवार को अपने-अपने घर आ गए। मंगलवार शाम को उसके पास किसी का फोन आया कि युवती की मौत हो गई है और परिवार के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। अनूप ने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह से नाराज होकर युवती के माता-पिता, चाचा समेत अन्य ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

सामाजिक तौर पर शादी करने का हवाला देकर बुलाया घर
पुलिस को दी शिकायत में अनूप ने बताया कि माता-पिता ने युवती को फोन करके कहा कि घर आ जाओ नहीं तो पूरे गांव में बदनामी होगी, दोनों की सामाजिक तौर पर शादी कर देंगे। बताया जा रहा है कि युवक बिश्नोई जाति और युवती राजपूत जाति से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल में हुआ पोस्टमार्टम
युवती के शव का बुधवार को अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम हुआ। यहां पर चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि शव 80 से 90 फीसदी तक जल चुका था।

कोट
मंगलवार रात कंट्रोल रूम से फोन आया कि अनूप ने सूचना दी है कि उसकी पत्नी की हत्या करके दाह संस्कार किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चिता जल रही थी। मामला संदिग्ध लगने पर डॉक्टर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। इसके बाद चिता से अधजला शव कब्जे में लिया गया। मामले में युवती के माता-पिता समेत पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रेम विवाह के कोई सुबूत अभी सामने नहीं आया है, लेकिन युवक बता रहा है कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
- सुरेंद्र सिंह, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed