फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Murder accused on one day remand

हत्या का आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Murder accused on one day remand
टोहाना। गांव डांगरा में बुधवार शाम को सार्वजनिक चौपाल में ताश खेलने से मना करने पर कमेटी सदस्य की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी प्रेम कुमार को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि टोहाना शहर पुलिस ने उक्त मामले के आरोपी प्रेम कुमार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए प्रेम कुमार को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। गौरतलब है कि बुधवार शाम को गांव डांगरा में ताश खेलने के लिए सार्वजनिक चौपाल की चाबी न देने पर शीशपाल उर्फ पप्पू की पीटकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में टोहाना शहर पुलिस ने प्रेम कुमार, उसके दो बेटों कर्मवीर व परमजीत सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed