{"_id":"67cb3bc867459f32e1007c98","slug":"municipality-will-buy-tractor-loader-and-e-rickshaw-for-cleaning-work-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-130390-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर पालिका सफाई कार्य के लिए खरीदेगी ट्रैक्टर, लोडर व ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर पालिका सफाई कार्य के लिए खरीदेगी ट्रैक्टर, लोडर व ई-रिक्शा
Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार
रतिया। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडर, साइकिल रिक्शा और ई-रिक्शा खरीदेगी। नगर पालिका ने इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेज दिया है।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार और सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि जिला नगर आयुक्त ने शहर में स्वच्छता अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नगर पालिका ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत शहर से कचरा उठाने के लिए दो ट्रैक्टर, एक लोडर, 40 साइकिल रिक्शा और 17 ई-रिक्शा खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
यह प्रस्ताव जिला नगर आयुक्त के पास भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका इन वाहनों की खरीद करेगी ताकि शहर से कचरा समय पर उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी साइकिल रिक्शा और ई-रिक्शा वार्ड वार सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। ट्रैक्टर और लोडर के माध्यम से शहर के डंपिंग प्वाइंट से कचरा भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने शहर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए चार टाटा एस, एक ट्रैक्टर और एक लोडर किराये पर लेने का प्रस्ताव भी जिला नगर आयुक्त के पास भेजा है ताकि जरूरत पड़ने पर किराये पर लिए गए वाहनों के माध्यम से शहर में सफाई अभियान चलाया जा सके। इस स्तर पर जेई हवा सिंह और लेखाकार अनिल मित्तल भी मौजूद थे।