फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipality employees removed flex boards installed without approval

Fatehabad News: नगर पालिका कर्मचारियों ने बिना मंजूरी लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड उतारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Municipality employees removed flex boards installed without approval
शहर में बिना मंजूरी लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड उतारते हुए नगर पालिका के कर्मचारी
रतिया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर बाद शहर में नगर पालिका के बिना मंजूरी लगाए गए फ्लेक्स बोर्ड को उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। फ्लेक्स लगाने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कर उनको नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव शुभम कुमार व सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रहीं थी कि रतिया शहर में कुछ लोगों की ओर से बिना मंजूरी के अवैध रूप से फ्लेक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे नगर पालिका को काफी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। साथ ही सरकारी संपत्ति का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया नगर पालिका की ओर से जब इसकी वीडियोग्राफी करवाई गई तो एक दर्जन के करीब लोगों की ओर से बिना मंजूरी के अवैध फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए थे।
विज्ञापन


इनको वीरवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने बिना मंजूरी के फ्लेक्स बोर्ड लगाए हैं उनको प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत नोटिस किया जाएगा जारी किया जाएगा और उनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी साथ ही फ्लेक्स बोर्ड की फीस के अलावा जुर्माना भी लगाया भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed