फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Employees Union came out in support of the dismissed college employees

Fatehabad News: कॉलेज के हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में उतरा नगरपालिका कर्मचारी संघ

Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Municipal Employees Union came out in support of the dismissed college employees
फतेहाबाद। धरने को समर्थन देते नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारीस्त्रोत संघ
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में चल रहा आंदोलन को नगरपालिका कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया है। संघ पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन के फैसले की आलोचना की और संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे नगरपालिका कर्मचारी संघ फतेहाबाद इकाई के प्रधान नरेश राणा और उपप्रधान अमित गिल ने कहा कि कॉलेज में सेवादार, चौकीदार और माली जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी पिछले 11 से 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके बावजूद प्रबंधन ने उन्हें नौकरी से हटा दिया जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


संघ नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बहाली नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रबंधन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो संघ अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों और विभिन्न जनसंगठनों को साथ जोड़कर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति बनने पर उसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। धरनास्थल पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड, जिला प्रधान विजय ढाका, सचिव ओम प्रकाश लोट, वीरू रत्ती, गुरदयाल भट्टी, राजा राम चौहान और ओम प्रकाश झलनियां सहित भारी संख्या में कर्मचारी व संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed