फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal employees protested in the city with brooms upside down

Fatehabad News: नगर पालिका के कर्मचारियों ने उलटी झाड़ू लेकर शहर में किया रोष-प्रदर्शन

Fri, 18 Apr 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees protested in the city with brooms upside down
रतिया शहर की सड़कों पर उल्टे झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कर्मचारी : संवाद
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी आधा दिन की हड़ताल की और उलटे झाड़ू उठाकर शहर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। रतिया में हड़ताल की अध्यक्षता गुरमीत चौहान ने की।
विज्ञापन


वहीं फतेहाबाद में इकाई प्रधान विजय ढाका ने व संचालन इकाई कोषाध्यक्ष वीरू रत्ति ने किया और टोहाना में प्रधान रविंद्र ने नेतृत्व किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा की पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर वह लेट हो जाते हैं तो उनकी हाजिरी नहीं लग पाती है। उन्होंने कहा की डोर टू डोर के जो कर्मचारी हैं उनको ठेकेदार द्वारा कई कई महीने वेतन नहीं दिया जाता, जिस कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में नगर पालिका में वर्क आउटसोर्स, डोर टू डोर व अन्य कई तरह के ठेके खुलेआम दिए जा रहे हैं। ठेकेदार कम वेतन में ज्यादा काम करवाते हैं और उनका आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण करते हैं। हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी बनाई गई है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी उन निर्देश के तहत सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कमेटी का गठन नहीं कर रहे हैं। रतिया में विरोध जताने वालों में मुकेश मलिक, तरसेम, सत्यवान चौहान सहित अन्य सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं फतेहाबाद में विरोध जताने वालों में सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान राजपाल मित्ताथल, नरेश राणा, सत्यवान टाक, रंजना, शकुन्तला, संजू, धीरज, सतपाल परिहार, पवन चिंडालिया सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed