फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal elections: BJP meetings started at booth level, the opposition is not in the fray yet

निकाय चुनाव : बूथ स्तर पर भाजपा की बैठकें शुरू, विपक्ष अभी मैदान में ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: BJP meetings started at booth level, the opposition is not in the fray yet
शहर में बूथ कमेटी की बैठक के दौरान लोगों के साथ राज्यसभा सांसद डॉ.डीपी वत्स व भाजपा के अन्य पदाधिक? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश में निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। जिले में दो नगर परिषद व दो नगरपालिका के चुनाव होने हैं। सत्ताधारी दलों भाजपा-जजपा ने हलका स्तर पर बैठकें करके रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया। भाजपा तो बूथ स्तर पर बैठकें शुरू कर चुकी हैं। मगर विपक्ष अभी मैदान में ही नहीं आया है। प्रमुख विपक्षी दल इनेलो और कांग्रेस के हालात ऐसे हैं कि जिला स्तर पर भी बैठकों का दौर शुरू नहीं कर पाई हैं। इस बार फतेहाबाद में नगर परिषद के चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति के लिए जबकि टोहाना नगर परिषद में चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जून 2021 में नगर परिषद चेयरमैन व पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। उसके बाद से एसडीएम प्रशासक के रूप में काम कर रहे हैं। निकाय चुनावों की तैयारियों में प्रशासन भी जुट गया है। मतदाता सूचियां जारी की गई है। इनमें काफी लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई है। अब बूथ लेवल ऑफिसर्स को इन आपत्तियों को दूर करने में जुटाया हुआ है। खुद एसडीएम प्रशासक के तौर पर इन तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

भाजपा ने अब तक यह की तैयारी
भाजपा ने सबसे पहले नगर परिषद व नगरपालिका के लिए विस्तारकों की नियुक्ति की। इसके बाद चुनाव प्रभारी लगाए गए। मंत्रियों की प्रवास के लिए जिम्मेदारी लगाई गई। खुद संगठन महामंत्री फतेहाबाद में जिला पदाधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। फतेहाबाद में चुनाव प्रभारी लगाए गए राज्यसभा सांसद डॉ.डीपी वत्स ने बूथ स्तर पर बैठकें लेनी शुरू कर दी है। विस्तारक मंडल स्तर पर बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा ने यह की तैयारी
जननायक जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर हलका स्तर पर बैठक लेनी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ में सभी जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी हाईकमान भी बैठक कर चुका हैं। 28 फरवरी को कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी चारों निकायों के चुनावों के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
कांग्रेस व इनेलो कार्यकर्ताओं को अब तक नहीं मिला निर्देश
इनेलो व कांग्रेस की तरफ से अभी तक निकाय चुनावों को लेकर जिला या हलका स्तर पर बैठकें भी शुरू नहीं की गई है। न ही चुनावों की तैयारियों के संबंध में कोई कार्यकर्ताओं को आदेश प्राप्त हुए हैं।
यह है मतदाताओं की संख्या
फतेहाबाद में मतदाता : 56 हजार
टोहाना में मतदाता : 55 हजार
रतिया में मतदाता : 26 हजार
भूना में मतदाता : 20 हजार
सांसद डीपी वत्स ने शक्ति केंद्रों पर की समीक्षा बैठक
भाजपा शक्ति केंद्र 9 के बूथ नंबर 46, 47 व 48 के अंतर्गत आने वाली अग्रवाल कॉलोनी, किटी कैलाश कॉलोनी, अंजली कॉलोनी, पुष्प विहार की बूथ कमेटी की बैठक हुई। यह बैठक भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं रिटायर्ड एसडीओ पीपी चोपड़ा के अग्रवाल कॉलोनी स्थित निवास पर हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं नगर परिषद चुनाव प्रभारी डॉ.डीपी वत्स ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, महामंत्री जगदीश शर्मा, रमेश छिरंग, मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा, नगर परिषद चुनाव विस्तारक पवन जैन, रामकुमार मेहरा, हुकमचंद तनेजा, कर्मचंद सरदाना सहित कई लोग मौजूद रहे।
कोट
निकाय चुनावों को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ताओं को संदेश दिया हुआ है कि वे अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। बूथ मजबूत होगा तो चुनाव मजबूत होगा। हर वार्ड से भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।
-डॉ. डीपी वत्स, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा चुनाव प्रभारी फतेहाबाद
निकाय चुनावों में हम जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस के नेताओं के बीच चर्चा हो रही है। जल्द ही बैठकें भी की जाएगी। भाजपा ड्रामेबाजी ज्यादा करती है।
-अरविंद शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर, कांग्रेस
निकाय चुनावों को लेकर जजपा पूरी तरह तैयार है। चंडीगढ़ में भी बैठक हुई है। मैंने भी हलका स्तर तक बैठकें कर ली है। 28 फरवरी को मंत्री देवेंद्र बबली भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

-सुरेंद्र लेगा, जिलाध्यक्ष, जजपा
हम तो पहले से ही धरातल पर काम कर रहे हैं। इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला तय करेंगे कि चुनाव सिंबल पर लड़ना है या बिना सिंबल। जैसे ही तय हो जाएगा, हम उसी हिसाब से तैयारियां तेज कर देंगे।
-बलविंद्र कैरो, जिलाध्यक्ष, इनेलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed