फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council purchased two new fogging machines, four more dengue patients found

Fatehabad News: नगर परिषद ने खरीदी दो नई फॉगिंग मशीनें, डेंगू के चार मरीज और मिले

Tue, 29 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal council purchased two new fogging machines, four more dengue patients found
फतेहाबाद। डेंगू के बढ़ते केस और मच्छरों के प्रकोप के चलते नगर परिषद ने दो और फॉगिंग मशीनें खरीदी हैं। अब नगर परिषद के पास फॉगिंग मशीनों की संख्या चार हो गई है। नगर परिषद के पार्षद वार्डों में फॉगिंग करवाने की मांग कर रहे थे, इसके चलते नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने दो नई फॉगिंग मशीनें खरीदने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को डेंगू के चार नए केस मिले हैं। इससे डेंगू मरीजों का आंकड़ा 55 तक पहुंच गया है। गांव रामसरा निवासी 20 वर्षीय युवक, शक्ति नगर फतेहाबाद निवासी 21 वर्षीय युवती, टोहाना के सैनी मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय युवती, रतिया के न्यू टाउन निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 3744 घरों में सर्वे किया गया। इस दौरान 11 जगहों पर लारवा मिला है। इसके चलते नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



नगर परिषद के अधिकारियों को दो फॉगिंग मशीनें खरीदने के निर्देश दिए थे। अब मशीनें खरीद ली गई हैं और शेड्यूल बनाकर अलग-अलग वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed