फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council officials could not remove garbage from bulldozers

नगर परिषद अफसर बुलडोजर से नहीं हटा पाए कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipal council officials could not remove garbage from bulldozers
फतेहाबाद के जवाहर चौक में दुकानों के आगे फैला कचरा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह पुलिस फोर्स लेकर डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठवाने की प्लानिंग बना रखी थी लेकिन इसी बीच कर्मचारी नेताओं की मंत्री के साथ वार्ता की सूचना के बाद रद्द कर दिया गया। दोपहर तक अधिकारी वार्ता सफल होने का इंतजार करते रहे लेकिन बेनतीजा रहा। शनिवार को दोबारा वार्ता होने की उम्मीद के चलते अधिकारियों ने फिलहाल बुलडोजर से कचरा हटवाने का फैसला रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से 10 दिनों में फतेहाबाद शहर में 440 टन कचरा जमा हो गया है। कर्मचारियों की हड़ताल से नगर परिषद की सभी ब्रांचों में पिछले 10 दिनों से कामकाज पूरी तरह से ठप है। शुक्रवार को अलग-अलग ब्रांच के कर्मचारियों ने काम शुरू करने का प्रयास किया लेकिन हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने होने नहीं दिया। नगर परिषद के मुख्य गेट को ताला लगा दिया गया। हड़ताल से शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग चुके हैं। नगर परिषद ने जहां 15 डंपिंग प्वाइंट बना रखे थे लेकिन अब 50 से ज्यादा डंपिंग प्वाइंट बन चुके हैं। हालात ये है कि लोग कचरे के ढेर में आग लगा रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अगर वार्ता सफल नहीं होती है तो रविवार को बुलडोजर से कचरा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

हड़ताल खुली तो अधिकारी बुलडोजर की लेंगे मदद
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अधिकारियों की नजर आज होने वाली वार्ता पर रहेगी। नप अधिकारियों का कहना है कि अगर हड़ताल खुल भी जाती है तो डंपिंग प्वाइंट से बुलडोजर की मदद से कचरा उठवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार सुबह डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठवाने की प्लानिंग थी लेकिन वार्ता के चलते नहीं किया गया। अगर हड़ताल खुल भी जाती है तो बुलडोजर लगाकर सभी प्वाइंट से कचरा उठवाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द उठ सकें।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed