फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council officers woke up, got illegally installed hoardings removed

Fatehabad News: जागे नगर परिषद अधिकारी, अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स हटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Municipal council officers woke up, got illegally installed hoardings removed
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में बिना अनुमति के लगे अवैध होर्डिंग्स की ओर आखिरकार नगर परिषद प्रशासन की नजर पड़ ही गई। रातोंरात नगर परिषद के अधिकारियों ने इन अवैध होर्डिंग्स को हटवा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को लेकर अभियान चलाया था, जिसके बाद नगर परिषद की नींद खुली है। अमर उजाला ने अपने 19 जनवरी के अपने अंक में पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन शहर में लग रहे होर्डिंग शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इससे पहले 18 जनवरी को भी विधायक के जन्मदिन के नाम पर अवैध होर्डिंग्स लगाने का भी मुद्दा उठाया। शहर में होर्डिंग लगाने के लिए जगह निर्धारित है, लेकिन नगर परिषद द्वारा तय स्थानों पर बिना अनुमति के ही अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे थे। यही नहीं कई ऐसे स्थान भी हैं, जहां अवैध होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते, वहां पर भी होर्डिंग की भरमार लग गई थी। नियमों के अनुसार, नगर परिषद की चयनित जगह पर अगर कोई होर्डिंग्स लगाना होता है तो इसके लिए ऑनलाइन फीस जमा करवानी होती है, लेकिन शहर में ऐसा नहीं हो रहा था। जिससे नगर परिषद को हर माह साढ़े 5 लाख रुपये का घाटा हो रहा था। अवैध होर्डिंग लगने से हादसों का खतरा भी बना हुआ था, क्योंकि इससे सड़क ढक जाती है और वाहन चालकों को दूसरी ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे पाते।
विज्ञापन


होर्डिंग्स लगाने की नहीं ली गई थी अनुमति
नगर परिषद ने समाचार प्रकाशित होने के बाद रातोंरात ही अवैध होर्डिंग हटा दिए हैं। शहर के लाल बत्ती चौक सहित अन्य हिस्सों पर जहां-जहां अवैध होर्डिंग लगे थे, उनको हटा दिया गया है। अब केवल वही होर्डिंग निर्धारित स्थानों पर लगे हैं, जिनकी अनुमति नगर परिषद से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------नगर परिषद द्वारा होर्डिंग लगाने के लिए शहर में स्थान निर्धारित किए हुए हैं। बिना अनुमति के लगे सभी होर्डिंग हटा दिए गए हैं।
- मुकेश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed