फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council House meeting on 19th, not a single work on previous agendas got completed

Fatehabad News: नगर परिषद हाउस की बैठक 19 को, पिछले एजेंडों पर एक भी काम नहीं चढ़ा सिरे

Mon, 09 Mar 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council House meeting on 19th, not a single work on previous agendas got completed
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक कक्ष में मेज और कुर्सियों पर चढ़ी धूल संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद हाउस की बैठक करीब पांच माह बाद 19 मार्च को दोपहर 3 बजे होगी। पिछली बैठक में पारित एजेंडों पर काम शुरू नहीं होने से इस बार बैठक में हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन


बैठक संबंधी सूचना नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने ईओ सुरेश कुमार को पत्र लिखकर दी है। बजट बैठक से पहले यह सामान्य बैठक बुलाई गई है जिसमें शहर के विकास कार्यों और लंबित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। नगर परिषद की पिछली हाउस बैठक 19 नवंबर को हुई थी। उस बैठक में करीब 450 एजेंडे पारित किए गए थे, मगर अब तक किसी भी एजेंडे पर ठोस काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इसी कारण पार्षदों में नाराजगी बनी हुई है और बैठक के दौरान तीखी बहस के आसार हैं। नगर परिषद के मौजूदा कार्यकाल में करीब डेढ़ साल का समय शेष है। इसके बावजूद कई बड़े प्रोजेक्ट अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। अंदरूनी खींचतान और प्रशासनिक सुस्ती के कारण विकास कार्य प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। भुगतान लंबित रहने से कुछ ठेकेदार काम बीच में ही छोड़ चुके हैं। नगर परिषद कार्यालय में शौचालय का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। ऐसे हालात में पार्षद बैठक में विकास कार्यों की धीमी गति और लंबित योजनाओं का मुद्दा जोर-शोर से उठा सकते हैं।

-

बजट बैठक न हुई तो रुक सकता है कर्मचारियों का वेतन

नगर परिषद को हर साल बैठक करके बजट पास करना होता है। ईओ सुरेश कुमार दो बार नगर परिषद प्रधान को बैठक बुलाने के लिए पत्र लिख चुके हैं। ऐसे में अभी नगर परिषद प्रधान साधारण बैठक बुला रहे हैं। अगर बजट बैठक समय पर नहीं होती है अगले माह कर्मचारियों का वेतन रुक सकता है।


-

नगर परिषद रुके बड़े प्रोजेक्ट

आजाद नगर में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण

मिनी बाईपास पर साइकिल ट्रैक निर्माण

बीघड़ रोड कम्युनिटी सेंटर में ऑडिटोरियम निर्माण

नगर परिषद के नए भवन का निर्माण

नगर परिषद कार्यालय के सामने डिवाइडर निर्माण

मिनी बाईपास से डीएवी स्कूल तक स्ट्रीट लाइटें

सेक्टर से नए बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइटें

कपड़ा मार्केट में दुकानों की रजिस्ट्री

-

नगर परिषद की हाउस बैठक 19 मार्च को बुलाई जा रही है। बैठक बुलाने के लिए ईओ को पत्र लिखा जा चुका है। पहले कार्यकारी अभियंता न होने के कारण दिक्कत आ रही थी। अब अधिकारी आ चुके हैं और जल्द टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ने की उम्मीद है।

-राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed