फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council gave notice to 28 people to remove their encroachment within a week

Fatehabad News: नगर परिषद ने 28 लोगों को एक सप्ताह में कब्जा हटाने का दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal council gave notice to 28 people to remove their encroachment within a week
फतेहाबाद। नगर परिषद की सड़क पर अवैध कब्जा करने के मामले में शहर के सुंदर नगर क्षेत्र के 28 लोगों को नोटिस भेजा गया है। तीन नोटिस बार भेजने के बावजूद मकान मालिकों द्वारा सड़क पर अवैध कब्जा न हटाए जाने के चलते नगर परिषद प्रशासन ने इन लोगों को गलियाें पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो एक सप्ताह बाद अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले नगर परिषद की ओर से सर्वे किया गया था। जिसमें शहर के सुंदर नगर में सड़क का निर्माण करवाया जाना था। सर्वे में पता चला कि करीब 28 लोगों ने नगर परिषद की सड़क पर अवैध कब्जा किया हआ है। सड़क पर कितना कब्जा हुआ है, इसकी भी जानकारी सर्वे रिपोर्ट में नप अधिकारियों को दी गई थी। इस मामले को लेकर नगर परिषद ने तीन बार इन लोगों को नोटिस भी भेजे गए और अवैध निर्माण को हटाने की बात की गई थी, लेकिन इन लोगों ने अभी तक अवैध निर्माण नहीं हटाया है। तीन बार नोटिस मिलने के बाद भी जब लोगों ने कब्जा नहीं हटवाया तो अब नगर परिषद ने इन लोगों को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर कब्जा नहीं हटाया गया तो नगर परिषद यहां से अवैध निर्माण हटाएगी।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुए इस खुलासे की फाइल अब दोबारा खुली है। इस मामले में पहले बिल्डिंग इंस्पेक्टर अवकाश पर चला गया था। ऐसे में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई तक नहीं हुई थी। बुधवार को नगरपरिषद के ईओ ऋषिकेश चौधरी ने यह फाइल मंगवाई और इन लोगाें को फाइल नोटिस देकर सात दिन के अंदर कब्जा छोड़ने की बात कही है। अगर सात दिन के अंदर कब्जा नहीं जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। -
विज्ञापन


इन लोगों को मिला नोटिस
नगर परिषद की ओर से मनीराम, ओमप्रकाश, महावीर, अनिल, सुनैना, गणेश आयरन स्टोर, सतीश सोनी, रोशन लाल, राजाराम, वेद एग्रो, साधू एग्रो, संजय, विनीत, मलखा सिंह, नीरज ग्रोवर, रूपाली, सुनील, निरंकारी भवन, तुलसीदास, मंगल, अवतार सिंह, मनीराम, ओमप्रकाश, महावीर, अनिल, राजकुमार आदि को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

नगर परिषद की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। यह इलाका सुंदर नगर साइड में पड़ता है। इन लोगों को सात दिन में कब्जा हटाने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नगर परिषद अपनी कार्रवाई करेगी।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नप फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed