फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council employees went on strike in Fatehabad

फतेहाबाद में कचरा उठान और सफाई बंद: सीएसआई ने मांगी माफी, सफाई कर्मी ने खत्म की हड़ताल

Mon, 16 Jun 2025 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में 80 टन कचरे के ढेर लग गए। शहर में शनिवार को सफाई हुई थी और रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई नहीं हुई। सोमवार सुबह सफाई शुरू होनी थी, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।

विज्ञापन
Municipal council employees went on strike in Fatehabad
फतेहाबाद में सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठे - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई कार्य बंद करके नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने दुर्व्यवहार किया और रविवार को भी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि राजनीति छोड़ दो नहीं तो मानस बना दूंगा। सीएसआई के बार-बार दुर्व्यवहार करने से परेशान होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर एक बजे सीएसआई धरनास्थल पर पहुंचे और माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन




सीएसआई सतपाल सैनी पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। इसके बाद शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई कार्य बंद करके नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना था कि मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने दुर्व्यवहार किया और रविवार को भी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि राजनीति छोड़ दो नहीं तो मानस बना दूंगा। सीएसआई के बार-बार दुर्व्यवहार करने से परेशान होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में 80 टन कचरे के ढेर लग गए है। शहर में शनिवार को सफाई हुई थी और रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई नहीं हुई। सोमवार सुबह सफाई शुरू होनी लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। शहर से रोजाना 40 टन कचरे का उठान होता है। उठान न होने से मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर भी ढेर लग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed