फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council employees took to the streets with brooms, did the work wearing black badges

Fatehabad News: सड़कों पर झाडू लेकर उतरे नगरपरिषद कर्मचारी, काले बिल्ले लगाकर किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees took to the streets with brooms, did the work wearing black badges
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर काम किया। दोपहर को कर्मचारी हाथों में झाडू लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने किया। इससे पूर्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर फतेहाबाद इकाई के कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रांगण में गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग का संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।
विज्ञापन


इकाई प्रधान नरेश राणा व सचिव ओमप्रकाश लोट ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ लगातार कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलनरत है। सरकार से कई दौर की वार्ता होने बावजूद सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं कर रही है। जो पत्र जारी हुए हैं, उसे लोकल स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा है, जिसके विरोध सरूप आए दिन हरियाणा प्रदेश में पालिकाओं में आंदोलन हो रहे हैं। कर्मचारी नेता वीरू रत्ती व विजय ढाका ने बताया कि लगभग दो दशक से भी ज्यादा समय से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को सरकार पक्का नहीं कर रही है। सरकार आए दिन कर्मचारी को बिना पक्की नौकरी के उम्रदराजगी का बहाना देकर घर का रास्ता दिखा रही है। पेंशन तथा ग्रेच्यूटी जैसे रिटायरमेंट लाभ से कर्मचारियों को वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि कर्मचारी 20 सितंबर को भी काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे और शहर में झाडू प्रदर्शन किया जाएगा। 25 से 29 सितंबर तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। फिर भी सरकार मांगों का समाधान नहीं करती है तो 15 अक्तूबर को रोहतक में आक्रोश रैली करके बड़े आंदोलन का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य महिला सब कमेटी नेता शकुंतला, लाजवंती, सत्यवान टांक, राजा राम चौहान, संजय कल्याण, गुरदयाल भट्टी, सतपाल परिहार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed