{"_id":"68fd144b7130d78a2f091a60","slug":"municipal-council-employees-stage-protest-against-the-chief-sanitation-inspector-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142563-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ नगर परिषद कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ नगर परिषद कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन
Sat, 25 Oct 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीएसआई द्वारा जारी तुगलकी फरमानों का विरोध करते नगरपरिषद कर्मचारी। ओमप्रकाश लोट
फतेहाबाद। करोड़ों रुपये का ठेका देने के बावजूद मुख्य सफाई निरीक्षक की ओर से नगरपरिषद कर्मचारियों से कूड़ा उठवाने और रविवार की छुट्टी बंद करने के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएसआई के खिलाफ नारेबाजी की और घोषणा की कि न तो वे रविवार के दिन काम पर आएंगे और न ही डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाया जाएगा।
इस बारे में नगरपालिका जनरल हाउस की मीटिंग की इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुलाए गए कर्मचारियों के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नरेश राणा व ओमप्रकाश लोट ने कहा कि पहले ही स्वच्छता अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी बंद की हुई है।
अगर कर्मचारी रविवार की छुट्टी के बदले किसी और दिन छुट्टी करे तो उसकी गैर हाजिरी लगा दी जाती है जोकि उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सीएसआई का सफाई दारोगा और सफाई कर्मचारियों के साथ बोलने का लहजा भी ठीक नहीं है। सीएसआई के ऐसे व्यवहार से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व डंपिंग प्वाइंट लिफ्टिंग का करोड़ों रुपयों का ठेका कुरुक्षेत्र की राधा कृष्ण फर्म को दिया हुआ है। इसके बावजूद सीएसआई द्वारा निगरानी के नाम पर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हीं कर्मचारियों से कूड़ा उठाने के आदेश जारी किए हैं।
निगरानी के नाम पर सफाई कर्मचारियों के काम के 8 घंटे दर्शाए गए हैं जबकि सफाई सेवा अधिनियम में काम के घंटे 6 व 7 दर्शाए गए हैं। संघ ने नगरपरिषद प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उनकी मांगों समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। मीटिंग में राज्य वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड़, कर्मचारी नेता बेगराज के अलावा जिला सचिव विजय ढाका, ओम प्रकाश झलनियां, सत्यवान टांक, वीरू रत्ती, अमित गिल, सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।