फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council employees extended their strike until August 15

Fatehabad News: नगर परिषद कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal council employees extended their strike until August 15
फतेहाबाद के नहर कॉलोनी में लगे कचरे के ढेर संवाद
फतेहाबाद। जिले के पांचों शहरों में अभी शहरवासियों को मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। अभी चार दिन और न सफाई होगी और न ही डोर टू डोर कचरा उठान होगा। शहर फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में 700 टन कचरा जमा हो चुका है। वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल को 4 दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शिवालय मार्केट के सामने, नहर कॉलोनी मोड, पुराना पंजाब नेशनल बैंक के सामने, ताऊ देवीलाल मार्केट में कचरे के ढेर लग गए हैं। नागरिक अस्पताल से भी कचरे का उठान नहीं हुआ है। संघ की इस घोषणा के बाद अब शहर में 15 अगस्त तक न तो सड़कों पर झाड़ू लगेगा और न ही डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम होगा।
विज्ञापन

इसका सीधा असर यह होगा कि इस बार लोग स्वतंत्रता दिवस शहर के चौक-चौराहों पर लगे कूड़े के ढेरों और उनसे उठती दुर्गंध के बीच मनाने को मजबूर होंगे। पिछले 6 दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर की सड़कों और गलियों में कचरा एकत्र हो चुका है। बारिश चलते सड़कों पर सड़ रहे कूड़े के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी गई है। प्रशासनिक स्तर पर कोई हल निकलता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष : यूनियन नेता
नगर परिषद परिसर में जारी धरने की अध्यक्षता मंगलवार को इकाई प्रधान नरेश राणा ने की जबकि मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने संभाला। सभा को संबोधित करते हुए इकाई प्रधान नरेश राणा और जिला प्रधान विजय ढाका ने संयुक्त रूप से हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया। यूनियन नेताओं ने कहा, कर्मचारी पिछले 6 दिनों से अपनी जायज मांगों को लागू कराने के लिए सड़कों पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय तिरंगा यात्राएं निकालने में व्यस्त है। हम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं लेकिन सरकार जानबूझकर इस आंदोलन को लंबा खींच रही है।

-
सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों का मिला समर्थन
कर्मचारियों के इस आंदोलन को विभिन्न सामाजिक व कर्मचारी संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। मंगलवार के धरने में पहुंचे विभिन्न नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया और सरकार से तुरंत समाधान की मांग की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुनील कुमार, सचिव हरपाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष बेगराज के अलावा सामाजिक संस्थाओं वाल्मीकि सेवा समिति से ओम प्रकाश चड्ढा, पवन रत्ती, उपास भट्टी, जनप्रतिनिधि पार्षद चंद्रभान वधवा, पार्षद मोहन लाल नारंग, पार्षद रमेश गिल्होत्रा और पूर्व पार्षद शम्मी रत्ती ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed