{"_id":"6316393c8404b37b8a2e0b1e","slug":"municipal-council-could-not-find-a-place-ultimatum-to-remove-rehris-from-hans-market-ends-fatehabad-news-hsr6411009105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद नहीं ढूंढ पाई जगह, हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाने का अल्टीमेटम खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद नहीं ढूंढ पाई जगह, हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाने का अल्टीमेटम खत्म
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में लगी रेहड़ियां।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाने को लेकर नगर परिषद पांच दिन बाद भी जगह नहीं ढूंढ पाया है। हंस मार्केट के दुकानदारों ने पांच सितंबर तक का नगर परिषद को अल्टीमेटम दिया था।
बता दें कि नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा व अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि पांच सितंबर तक रेहड़ियां हटवा दी जाएंगी। सोमवार को दुकानदारों द्वारा दिया गया अल्टीमेटम खत्म हो गया है और नप अधिकारी अभी तक जगह को लेकर माथापच्ची में जुटे हैं। हकीकत ये भी है कि नप उप प्रधान सविता टुटेजा को छोड़कर नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और अधिकारियों ने जगह ढूंढने को लेकर प्रयास ही नहीं किया है। शहर में करीब 800 रेहड़ी संचालक हैं इसमें से 110 से 120 रेहड़ियां हंस मार्केट में लग रही हैं।
नई सब्जीमंडी में भेजने की तैयारी, रेहड़ी संचालकों से आज होगी बैठक
नगर परिषद उपप्रधान की माने तो शहर में रेहड़ी वालों को जगह देने के लिए कई जगह देखी गई लेकिन अभी तक फाइनल कोई भी नहीं हुई। सब्जी रेहड़ी संचालकों को नई सब्जीमंडी में जगह देने पर विचार हो रहा है। इसको लेकर रेहड़ी यूनियन पदाधिकारियों के साथ नप में बैठक होगी। अगर सहमति बनती है तो रेहड़ियां नई सब्जीमंडी में शिफ्ट हो सकती हैं। हालांकि इस पर सहमति बनना मुश्किल है, क्योंकि नई सब्जीमंडी शहर से बाहर है और यहां जाने को रेहड़ी संचालक तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
छह दिन पहले हुआ था हंस मार्केट में दुकानदारों के साथ विवाद
शहर के हंस मार्केट में छह दिन पहले दुकानदारों व सब्जी रेहड़ी संचालकों के बीच विवाद हुआ था। दुकानदारों ने सब्जी रेहड़ी संचालकों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद हंस मार्केट दुकानदार प्रधान दलीप के नेतृत्व में नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से मिले थे और यहां से रेहड़ियां हटवाने की मांग की थी। इसको लेकर काफी गर्मागर्मी भी हुई थी। दुकानदारों ने पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसको लेकर नप प्रधान ने आश्वासन दिया था कि पांच दिन में रेहड़ियां हटवा दी जाएंगी।
नप ने अतिक्रमण हटाया तो बैकफुट पर आ सकते हैं दुकानदार
नगर परिषद हंस मार्केट से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की भी तैयारी कर रहा है। सीएसआई मुकेश शर्मा का कहना है कि दुकानदारों ने पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था जो कि सोमवार को पूरा हुआ है। मंगलवार को हंस मार्केट में अभियान चलाया जाएगा। अगर नप अभियान चलाती है तो दुकानदारों पर भी सख्ती हो सकती है। कई दुकानदारों ने 10-10 फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदार बैकफुट पर आ सकते हैं।
रेहड़ी संचालकों को जगह देने के लिए तलाश की जा रही है। जगह ऐसी दी जाएगी जहां उन्हें कोई नुकसान न हो सके। इसको लेकर मंगलवार को रेहड़ी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद