फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal Council computer operator arrested while taking bribe of Rs. 60,000

Fatehabad News: नगर परिषद कंप्यूटर ऑपरेटर साठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council computer operator arrested while taking bribe of Rs. 60,000
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में आरोपी डाटा ऑपरेटर हिमांशु
फतेहाबाद। नगर परिषद में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु गर्ग को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार शाम को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नियुक्त था और नगर परिषद की इंजीनियरिंग विंग में काम कर रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हिमांशु गर्ग पर आरोप है कि उसने गांव हसंगा निवासी ठेकेदार सत्यनारायण से सेक्टर तीन में बनाए गए शौचालय और नहानघर के भुगतान के लिए साठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सत्यनारायण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा को दी। इसके बाद एसीबी ने एक विशेष टीम बनाकर नगर परिषद में भेजी।
विज्ञापन

एसीबी टीम ने ठेकेदार को रिश्वत की रकम आरोपी हिमांशु को सौंपने के लिए कहा। जैसे ही हिमांशु ने रिश्वत के पैसे पकड़े, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। बरामद की गई राशि को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed