{"_id":"64384b03aff3726347073954","slug":"municipal-commissioner-found-corona-infected-sample-investigation-started-in-badopal-lab-fatehabad-news-c-21-1-105661-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर आयुक्त कोरोना संक्रमित मिले, बड़ोपल लैब में सैंपल की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर आयुक्त कोरोना संक्रमित मिले, बड़ोपल लैब में सैंपल की जांच शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए मरीजों की लगी भीड़।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर वीरवार को कुछ राहत रही है। जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक नया केस मिला है। जिला नगर आयुक्त की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में 10 एक्टिव केस है जिसमें एक संक्रमित अस्पताल में दाखिल है और 9 होम आइसोलेट है। कोरोना संक्रमण दर 1.38 फीसदी रही है। हालांकि लैब से अभी 291 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को जिले में कोरोना आरटीपीसीआर के 126 और रैपिड एंटीजन के 9 सैंपल लिए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए बड़ोपल की लैब में भेजना शुरू कर दिया है। विभाग ने सैंपल किट आने के बाद ट्रायल शुरू किया था। ट्रायल सफल रहने के बाद अब यहां पर जांच शुरू हो गई है। पहले सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल में भेजा जा रहा था।
विभाग ने बढ़ाई कोरोना सैंपलिंग
बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब के शुरू होने बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी है। पहले जिले में कोरोना के सैंपल 50 से 100 के बीच लिए जा रहे थे लेकिन अब बढ़ाकर 100 से ज्यादा कर दिया है। अस्पताल की ओपीडी में वायरल के आने वाले मरीजों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में मिले हैं सबसे ज्यादा संक्रमित
क्षेत्र संक्रमित मिल चुके
फतेहाबाद 5264
टोहाना 2646
रतिया 3568
भट्टूकलां 3295
बड़ोपल 1237
भूना 2566
जाखल 1693
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। जिले में वीरवार को एक केस मिला है। जिले में सैंपलिंग बढ़ाई गई है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन