फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal campaign begins, animals captured and sent to cow shelter

Fatehabad News: नगर पालिका का अभियान शुरू, पशुओं को पकड़ कर भेजा गोशाला

Wed, 24 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Municipal campaign begins, animals captured and sent to cow shelter
जाखल में आवारा पशुओं को पकड़ते नपा कर्मचारी।
जाखल। शहर को लावारिस पशुओं की समस्या से मुक्त करने के लिए एक बार फिर से नगर पालिका ने इसका अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि नगर पालिका द्वारा पिछले दिनों भी नगर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया था परंतु शहर की गोशाला में जगह न मिलने के कारण इस अभियान पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद बुधवार को शहर में एक बार फिर से नगर पालिका द्वारा इस अभियान को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा पशु पकड़ने को लेकर अभियान पिछले समय से चल रहा था। नगर पालिका द्वारा टेंडर प्रकिया को पूरा किए जाने के बाद अब तक मात्र 190 पशु ही पकड़े गए हैं। नपा से मिली जानकारी अनुसार पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा 7 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

धुंध में आफत बन रहे बेसहारा पशु

पिछले कई दिनों से धुंध अपना कहर दिखा रही है। ऐसे में बेसहारा पशुओं की संख्या शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर बढ़ जाती है। जिससे राहगीरों को इसकी परेशानी का सामना करना पड़ता है। धुंध से बेसहारा पशुओं की टक्कर से कई वाहन भी पहले चोटिल हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका अधिकारी सतगुरु ने बताया कि अभियान के दौरान 25 पशुओं को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार कई दिनों तक चलाया जाएगा, ताकि शहर को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed