फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal administration broke platforms and ramps in front of shops and residential houses

Fatehabad News: नगरपालिका प्रशासन ने दुकानों एवं रिहायशी मकानों के सामने के चबूतरे और रैंप तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Municipal administration broke platforms and ramps in front of shops and residential houses
भूना। नगरपालिका अधिकारियों ने शुक्रवार को अनाज मंडी के साथ लीखा वॉच हाउस वाली गली के निमार्ण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 30 फुट चौड़ी गली में दुकानों एवं रिहायशी मकानों के दरवाजे के सामने चबूतरे एवं रैंप बनाकर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। शुक्रवार को नगरपालिका सचिव जतिंद्र शर्मा व पालिका अभियंता जोगिंदर सिंह सिंधू के नेतृत्व में भारी पुलिस की मौजूदगी में गली में बनाए हुए चबूतरे व रैंप जेसीबी मशीन से तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह गली लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। गली में जगह-जगह दुकानों एवं मकानों के आगे बड़े-बड़े चबूतरे एवं रैंप बनाए हुए थे। इस कारण 30 फुट की गली में 20 फुट जगह भी बड़ी मुश्किल से बची हुई थी। इस कारण बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। गली निमार्ण का टेंडर अलॉट होने के कारण ठेकेदार ने उपरोक्त समस्या को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो बड़ी संख्या में गली की जगह पर कब्जा मिला। इसके बाद शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन भारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। गली में जाते ही अवैध तरीके से बनाए चबूतरे व रैंप जेबीसी मशीन से तोड़ दिए। हालांकि, कुछ लोगों ने अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गली में किए हुए सभी कब्जों को हटा दिया। नगरपालिका अधिकारियों की इस कार्रवाई को लेकर कब्जाधारी दंग रह गए।
विज्ञापन

कोट
गली में बड़े स्तर पर स्थानीय दुकानों एवं मकानों के आगे चबूतरे एवं रैंप बनाकर आवागमन प्रभावित किया हुआ था। शुक्रवार को जेसीबी मशीन की मदद से पूरी तरह से अवैध कब्जे को साफ कर दिया गया है। इंटरलॉक से यहां नई सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जतिंद्र शर्मा, सचिव, नगरपालिका भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed