{"_id":"65e0c885a5cca2f271089d4e","slug":"mp-sunita-laid-the-foundation-stone-and-inaugurated-257-development-projects-worth-rs-1265-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-113608-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सांसद सुनीता ने 12.65 करोड़ की 257 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सांसद सुनीता ने 12.65 करोड़ की 257 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड स्थित गुरुनानक अकेडमी में हुए कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने सांसद निधि कोष से जिले भर की 12 करोड़ 65 लाख 43 हजार रुपये की 257 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सिंचाई, बिजली, सड़क, जल आपूर्ति, रेल, उद्योग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।
इस दौरान सांसद ने सुखमणि साहिब का पाठ व भजन कीर्तन किया। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि फतेहाबाद जिला विकास पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सांसद निधि कोष व डी प्लान के तहत गांव रताखेड़ा, कलोठा व सुखमनपुर में ओपन जिम का शिलान्यास, गांव भडोलावाली में गुरुद्वारा साहिब तक गली, गांव बाड़ा में पंचायत घर में ओपन जिम, जलोपुर पंचायत घर में लोहे के शेड, कमाना में पुस्तकालय के लिए फर्नीचर की खरीद एवं शेड, सरदारेवाला में बीसी चौपाल, नूरकी अहली सरकारी स्कूल व शमशानघाट में लोहे के शेड, जांडवाला सोत्र में ओपन जिम, मानकपुर में गली, कुकड़ावाली में ढिंगसरा रोड से मनीराम की ढाणी तक सात एकड़ गली, मलहड़ में ओपन जिम, नथवान में मेन गली से गुरुद्वारा साहिब तक गली, फतेहाबाद में क्रिमेशन भूमि दुर्गा मंदिर के पास निर्माण कार्य, दादूपुर खेत में 5 एकड़ खाल, भूना के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्रार्थना स्थल, सनियाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शौचालय एवं इंटरलॉक रास्ते, ढिंगसरा में गली, जाखल राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुलरवाला के शौचालयों, गोरखपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बहुउद्देशीय शेड, फतेहाबाद में विश्वकर्मा धर्मशाला एवं कल्याण सोसायटी बीघड़ रोड में निर्माण कार्य, फतेहाबाद में स्वर्णकार सेवा सदन में निर्माण कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साधनवास के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। वहीं, रताटिब्बा में योगा व रेस्टिंग शेड व ओपन जिम, हिजरावा खुर्द श्मशान घाट में शेड, फतेहाबाद में धानक सभा में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
गतका खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में सांसद सुनीता दुग्गल ने अपने निधि कोष से गुरुनानक अकेडमी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद ने विजेता गतका खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की तरफ से गतका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल गेम्स जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण नापा, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला, प्रिसिंपल जसबीर कौर, प्रधान कश्मीर सिंह, श्रवन सिंह, सरदार अंग्रेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन केवल मेहता, निर्मल सिंह, जोगिंद्र नंदा, अरविंद सिहाग, जगदीश खुराना, रमेश मेहता, कालूराम ओड, सतपाल जिंदल सहित कई लोग मौजूद रहे।