फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MP Sunita Duggal talking to journalists in Fatehabad.

मैंने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी, टिकट की चिंता पार्टी संगठन करेगा : दुग्गल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
MP Sunita Duggal talking to journalists in Fatehabad.
फतेहाबाद। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि चुनाव में टिकट मिलने को लेकर चिंता करना हमारा काम नहीं है। यह चिंता पार्टी संगठन करता है। हम पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। हमने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पार्टी हाईकमान लोकसभा टिकट को लेकर जो भी फैसला करेगा, वह सर्वोपरि होगा। उस फैसले के साथ रहेंगे। दुग्गल रविवार को फतेहाबाद में प्रेस क्लब की ओर से आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने बतौर सांसद सिरसा लोकसभा क्षेत्र में ऐसे काम किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए। सांसद का काम केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को सिरे चढ़ाना होता है। रेलवे से संबंधित लंबे समय से चल रही गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के सिरसा तक ठहराव की मांग को सिरे चढ़ाया। फिर गोरखधाम एक्सप्रेस का भट्टू में ठहराव करवाया। सिरसा से अगरतला तक त्रिपुरा-सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन चलवाई। टोहाना में इंटरसिटी एक्सप्रेस को ठहराव मंजूर करवाया। जमालपुर रेलवे फाटक पर आरओबी की मंजूरी दिलाई। इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी से गांव खाराखेड़ी, धांगड़, दरियापुर और हांसपुर चौक पर फ्लाईओवर मंजूर करवाए।
विज्ञापन

शिक्षा पर खर्च की 50 फीसदी ग्रांट
दुग्गल ने कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि की 50 फीसदी ग्रांट विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए खर्च की है। उनका हमेशा मकसद रहा कि विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी होनी चाहिए। गांव बड़ोपल में केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनाने के लिए करोड़ों रुपये मंजूर करवाए हैं। अगर वह प्रयास नहीं करती तो विद्यालय की यह ग्रांट लैप्स हो जाती। उन्होंने कहा कि स्कूलों, गोशालाओं, संस्थाओं में उन्होंने जरूरत के अनुसार ग्रांट दी ताकि समुचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदाग रही मेरी छवि, कोई अंगुली नहीं उठा सकता
सांसद दुग्गल ने कहा कि पूरे कार्यकाल के दौरान उनकी छवि बेदाग रही है। कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार या किसी अन्य मामले को लेकर अंगुली नहीं उठा सकता है। सांसद को पांच करोड़ रुपये की ग्रांट मिलती है। ग्रांट को पूरी ईमानदारी से लगवाने का काम किया। संसद में 100 प्रतिशत हाजिरी लगाई, ताकि जनता के मुद्दों को गंभीरता से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी बार भी पार्टी ने टिकट दी और जनता के समर्थन से सांसद बनी तो और भी तेज गति से विकास कार्य करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed