फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MP Selja visited the Bar Association and gave Rs 7 lakh for the construction of a shed.

Fatehabad News: बार एसोसिएशन पहुंचीं सांसद सैलजा, शेड निर्माण के लिए दिए 7 लाख रुपये

Fri, 09 Jan 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
MP Selja visited the Bar Association and gave Rs 7 lakh for the construction of a shed.
रतिया । सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा शुक्रवार दोपहर को बार एसोसिएशन रतिया के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचीं। इस अवसर पर बार एसोसिएशन में पहुंचने पर बार एसोसिएशन के प्रधान वेद कंबोज व कार्यकारिणी सदस्यों ने कुमारी सैलजा का स्वागत किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद कुमारी सैलजा के समक्ष वकीलों के लिए बरसात आदि से बचाव के लिए शेड निर्माण और वकीलों के चैंबर के लिए जगह की मांग की। जिस पर कुमारी सैलजा ने शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की और साथ ही चैंबर की जगह के लिए जिला उपायुक्त को पत्र भेजने की बात कही। इस अवसर पर सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वकील समाज देश का अभिन्न अंग होते हैं और न्याय पाने के लिए लोग वकील के पास ही जाते हैं इसलिए वकीलों को बिना किसी दबाव और भेदभाव के अपना कार्य करता रहना चाहिए। इस अवसर पर रतिया बार एसोसिएशन के प्रधान वेद कम्बोज, उप-प्रधान गगनदीप गिल, सचिव विक्रम कम्बोज, वित्त सचिव राधेश्याम मशाल, संयुक्त सचिव रविंदर सिंह खाई सहित रतिया के सभी अधिवक्ता, क्लर्क, डीड राइटर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed