फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MP inaugurated Kabaddi shed and open gym in MM College

Fatehabad News: सांसद ने एमएम कॉलेज में कबड्डी शेड और ओपन जिम का किया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
MP inaugurated Kabaddi shed and open gym in MM College
एमएम पीजी कॉलेज में कबड्डी शेड और ओपन जिम का उद्घाटन करती सांसद सुनीता दुग्गल। 
फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल ने वीरवार को मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज में कबड्डी शेड और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस कबड्डी शेड व ओपन जिम का निर्माण सांसद निधि कोष से किया गया है। इसके लिए सांसद ने 15 लाख रुपये की घोषणा की थी। एमएम एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आत्मप्रकाश बत्रा व प्रधान राजीव बत्रा ने सांसद व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा कॉलेज में चुनावी साक्षरता क्लब द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई और विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन


सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि शिक्षा सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का सबसे पहला उद्देश्य अच्छे नागरिक बनना और उसके बाद व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में सफल व्यक्ति बनना है। शिक्षा हमें सही सोचने वाला और सही निर्णय लेने वाला बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को वोट बनाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। खासकर युवा पीढ़ी को समय पर अपना वोट बनवाकर लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, कैलाश बत्रा, अशोक तनेजा, विनोद मेहता, विजय चौधरी, सुदर्शन बत्रा, सतपाल अरोड़ा, सुनील सचदेवा, नरेश सरदाना, राजकुमार फुटेला, शरद बत्रा, डॉ. जनक रानी, एसएस मल्होत्रा, डीईओ दयानंद सिहाग, बीईओ महेंद्र श्योराण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed