फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Motorcyclist dies due to tractor-tally collision, case registered

ट्रैक्टर-टॅाली की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies due to tractor-tally collision, case registered
भूना। उकलाना रोड पर शांति कॉटन फैक्टरी के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में शव का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज गति में वाहन चलाने एवं लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 निवासी 34 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री रमेश कुमार उकलाना की दिशा से भूना आ रहा था। कॉटन फैक्टरी के नजदीक ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर दूसरे वाहन को ओवरटेक किया तो उसी समय रमेश कुमार के मोटरसाइकिल से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल चालक रमेश कुमार गंभीर हालत में सड़क पर जा गिरा। घटनास्थल के आसपास लोगों ने वेल्डिंग मिस्त्री रमेश कुमार को तुरंत सीएचसी भूना में दाखिल करवाया। परंतु चिकित्सकों ने वेल्डिंग मिस्त्री के शरीर को देखकर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोहे के गेट व ग्रिल बनाने का करता था काम
वेल्डिंग मिस्त्री रमेश कुमार शहर में लोहे के गेट व ग्रिल आदि बनाने का काम करता था। उसका अधिकतर कार्य गांव में ही पिछले कई दिनों से चल रहा था। मिस्त्री रमेश कुमार शादीशुदा थे। अपने पीछे पत्नी के अतिरिक्त दो बेटे भी छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है, शव पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed