{"_id":"64f0d8e6840bf13a480a7a17","slug":"motorcycles-collide-three-injured-including-a-couple-returning-from-temple-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-4679-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मोटरसाइकिल भिड़े, मंदिर से लौट रहे दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मोटरसाइकिल भिड़े, मंदिर से लौट रहे दंपती समेत तीन घायल
Thu, 31 Aug 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में वीरवार दोपहर को मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। दंपती गांव अयाल्की के मंदिर से वापस लौट रहा था। दोनों मन्नत पूरी होने पर पूजा-अर्चना करके वापस लौट रहे थे।
मामले के मुताबिक गांव झलनियां निवासी 45 वर्षीय सौम्या देवी ने मन्नत मांगी हुई थी। मन्नत पूरी होने पर पति देवीलाल के साथ मोटरसाइकिल पर अयाल्की के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गए थे। जब वहां से वापस लौट रहे थे तो गांव भिरड़ाना के पास मोटरसाइकिल दूसरे मोटरसाइकिल से भिड़ गया। इससे दंपती घायल हो गए और दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार गांव भिरड़ाना निवासी बलवारी लाल भी घायल हो गया।