फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Motorcycle riding youth snatched bag from college student, incident captured in CCTV

Fatehabad News: मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कॉलेज छात्रा से छीना बैग, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle riding youth snatched bag from college student, incident captured in CCTV
कॉलेज छात्रा से बैग छीनते हुए बाइक सवा
रतिया । शहर के पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर वाली गली में शुक्रवार दोपहर कॉलेज से घर जा रही वार्ड नंबर तीन निवासी छात्रा पवित्रा का मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बैग
विज्ञापन

छीन लिया। बैग में नकदी व छात्रा के कॉलेज के जरूरी दस्तावेज थे। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। छात्रा पवित्रा ने बताया कि दोपहर को छुट्टी के बाद वह कॉलेज से पैदल ही घर आ रही थी। वह दुर्गा मंदिर के पास गली से गुजर रही थी कि तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका बैग छीन लिया। पवित्रा ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि किसी परिचित ने उससे मजाक किया है लेकिन जैसे ही उक्त युवक वहां से बाइक लेकर वापस आए तो उसने देखा कि वह उसके परिचित नहीं है। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया उसका शोर सुनकर गली से गुजर रहे लोगों ने पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं आए। बैग में करीब 700 रुपये की नकदी व दस्तावेज थे। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा से बैग छीन कर ले जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed