फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Truck and bike collide in Fatehabad mother son dies

फतेहाबाद: रतिया में हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत

Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 10:42 PM IST
सार

फतेहाबाद के रतिया में एक हादसा हो गया, जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों फतेहाबाद में बहन से मिलकर लौट रहे थे। तहसील परिसर के नजदीक बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और मां को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Truck and bike collide in Fatehabad mother son dies
रतिया में टक्कर के बाद ट्रक के नीचे घुसी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रतिया में रतिया-फतेहाबाद रोड पर रविवार शाम को ट्रक और बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार अरोड़ा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार अपनी माता उषा देवी के साथ फतेहाबाद से अपनी बहन को मिलकर बाइक पर रतिया वापस आ रहा था। जैसे ही वह तहसील परिसर के पास पहुंचा तो एक ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को रतिया के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जज्बा: कर्नल जेएस गिल ने बिना ट्रेनिंग 1971 की जंग में लगाई थी पहली पैराशूट छलांग, दुश्मन के इलाके में हासिल किया था लक्ष्य
विज्ञापन


अविवाहित था मृतक कृष्ण कुमार
नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी माता उषा देवी को गंभीर स्थिति के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर वहां उषा देवी ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी टेकचंद ने मृतक के भाई रोहित के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहित ने बताया है कि उसका भाई कृष्ण कुमार अविवाहित था। रोहित के अनुसार दोनों मां-बेटे फतेहाबाद में उसकी बहन से मिलकर वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत

पुलिस जांच अधिकारी टेकचंद ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच गए थे। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। रतिया नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. भरत सहारण ने बताया कि कृष्ण कुमार की नागरिक अस्पताल में ही मौत हो गई थी। कृष्ण की मां उषा देवी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां से उनके भी दम तोड़ देने की सूचना आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed