फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother, son and granddaughter riding a bike injured in a car collision

Fatehabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल

Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother, son and granddaughter riding a bike injured in a car collision
नए बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार व बाइक। संवाद
टोहाना। शहर के नए बाईपास पर निर्माणाधीन बस स्टैंड के सामने रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पांच वर्षीय बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी राजेश कुमार (18) अपने परिवार के साथ भूना में रहता है। वह रविवार को अपनी मां कांता व 5 साल की बच्ची के साथ जींद जिले के धमतान साहिब स्थित गुरुद्वारे में पूजा करने के बाद टोहाना बाईपास से होते भूना की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह बस स्टैंड के पास पहुंचा तो तभी कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोट आई हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जांच शुरू कर दी है। डायल 112 से पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि नए बस स्टैंड के सामने सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed