फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother and daughter going to collect wood die after being hit by a car

Fatehabad News: कार की टक्कर से लकड़ियां लेने जा रहीं मां-बेटी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter going to collect wood die after being hit by a car
सुमित्रा और रजनी।    फाइल फोटो
फतेहाबाद। गांव बीघड़ में ढांड रोड पर टिब्बा कॉलोनी में लकड़ियां लेने जा रहीं मां-बेटी को कार ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को भी भी टक्कर मार दी और फिर घर के आगे रखी अलमारी से टकरा गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बच्चे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में सदर पुलिस ने मृतक महिला के पति बलवीर सिंह के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दिए बयान में बीघड़ निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सोमवार देर शाम को घर के पास रखी लकड़ियां उठाकर वह घर आ रहा था। पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी लकड़ी लेने के लिए जा रही थीं। इस दौरान बीघड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी सड़क पर जा गिरे। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खेल रहे अमित पुत्र सतीश को भी टक्कर मार दी। इसके बाद कार घर के आगे पड़ी अलमारी से जा टकराई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों और परिवार के सदस्यों ने साधन का इंतजाम करके पत्नी सुमित्रा और बेटी रजनी को फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को रेफर कर दिया और बेटी रजनी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुमित्रा को हिसार ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घायल अमित को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed