फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mother and child died one day after delivery, relatives did not complain, fatehabad

डिलिवरी के एक दिन बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने नहीं दी शिकायत

Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and child died one day after delivery, relatives did not complain, fatehabad
नागरिक अस्पताल का जच्चा-बच्चा वार्ड - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में डिलिवरी होने के एक दिन बाद जच्चा-बच्चा की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला की नार्मल डिलिवरी के एक दिन बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि बच्ची की सांस की दिक्कत होने के कारण उसने भी दम तोड़ दिया। मामले में जच्चा-बच्चा के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। इसमें अस्पताल स्टाफ की लापरवाही यह रही है कि उन्होंने डिलिवरी होने के 48 घंटे पहले ही जच्चा को डिस्चार्ज करके घर भेज दिया। जबकि जच्चा को नार्मल डिलिवरी के बाद कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में रखना जरूरी है। अब उप सिविल सर्जन ने अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक लाजपत नगर निवासी महिला संदीप कौर की 15 जनवरी को नागरिक अस्पताल में डिलिवरी हुई थी। महिला ने लड़की को जन्म दिया था। बच्ची को सांस की दिक्कत होने के कारण उसे नर्सरी में भर्ती किया गया। 16 जनवरी दोपहर को महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार के लोग संदीप कौर को घर ले गए। शाम को उसकी घर पर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग संदीप कौर को अस्पताल में लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक रात को बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ये है स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन
उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन है कि नार्मल डिलिवरी में महिला को कम से कम 48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखना जरूरी है। सीजेरियन डिलिवरी में महिला को कम से कम सात दिन तक दाखिल रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की 15 जनवरी को नार्मल डिलिवरी हुई थी। 16 जनवरी दोपहर को छुट्टी लेकर परिवार के लोग ले गए थे। महिला स्वस्थ थी जबकि सांस की दिक्कत के कारण बच्ची नर्सरी में दाखिल थी। शाम को परिवार के लोग महिला को अस्पताल में मृत अवस्था में लाए हैं और रात ही बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। कारणों का अभी पता नहीं चला है। स्टाफ को नोटिस जारी करके कारण पूछा है कि उन्होंने 48 घंटे पहले कैसे डिस्चार्ज किया। कारणों का पता लगाया जा रहा है कि मौत कैसे हुई है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed