{"_id":"6737a16edd416951d005e684","slug":"most-roadways-buses-are-running-without-fog-lights-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-125060-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार दिनों से छा रहा कोहरा, बिना फॉग लाइट चल रही ज्यादातर रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार दिनों से छा रहा कोहरा, बिना फॉग लाइट चल रही ज्यादातर रोडवेज बसें
Sat, 16 Nov 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो फतेहाबाद की कार्यशाला में बस पर लाइट लगाता प्रशिक्षु।
फतेहाबाद। जिले में पिछले चार दिनों से छा रहे घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। सुबह के समय तो रेलगाड़ियों से लेकर रोडवेज बसों तक का टाइम टेबल गड़बड़ा गया है।
नेशनल हाईवे पर तेज गति से जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरे का असर कम हुआ और वाहनों की कुछ गति बढ़ पाई। बिना फॉग लाइट ही 40 फीसदी से अधिक बसें कोहरे के बीच सड़कों पर दौड़ रही हैं।
चार दिन से घने कोहरे के बावजूद रोडवेज की सभी बसों पर फॉग लाइट तक नहीं लग पाई हैं। वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी के कारण रोजाना 10 से 15 बसों में ही फॉग लाइट लग पा रही हैं। ऐसे में जिले की 175 रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगाने में पूरा नवंबर महीना ही बीत जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं के हवाले वर्कशॉपजिले में रोडवेज बसों में जीएम की ओर से बढ़ते कोहरे को देखते हुए रोडवेज की सभी बसों में फॉग लाइट लगाने के आदेश जारी कर दिए है। जिले की अधिकतर बसों में फॉग लाइट नहीं हैे।
शुक्रवार को जब इसकी पड़ताल की गई, तो पता चला कि फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड में चल रही वर्कशॉप में फॉग लाइट लगाने के आदेश तो आ चुके है, वहीं फॉग लाइट भी स्टॉक में पड़ी है। लेकिन सभी बसों में फाॅग लाइट लगाने मुश्किल है, क्योंकि वर्कशॉप में कोई भी नियमित इलेक्ट्रिशियन नहीं है। काफी समय से वर्कशॉप में यह पद खाली पड़ा है। वर्कशॉप में सुबह व रात के समय काम करने के लिए प्रशिक्षु है। जो खुद यहां पर काम सीखने के लिए आते हैं।
चालक बार-बार लगा रहे चक्कर
रोडवेज बस चलाने वाले चालक जब से कोहरा ने जिले में दस्तक दी है, तब से फॉग लाइट लगाने के लिए वर्कशॉप के चक्कर काट रहे हैं। जिले के हर रूट पर सुबह-सुबह रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाता है। पिछले चार दिनों से सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहता है। शाम को छह बजे के बाद सड़कों पर फिर से कोहरा छाने लग जाता है। चालकों को बस चलाने में आ रही दिक्कत को लेकर चालक दिन कई बार फॉग लाइट लगाने को लेकर वर्कशॉप के चक्कर काट रहे है।
ये रेलगाड़ियां पहुंची देरी से
हिसार-जींद ट्रेन - 25 मिनट
रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन - 1 घंटा 43 मिनट
धुरी-सिरसा ट्रेन - 20 मिनट
गोरखधाम एक्सप्रेस - 1 घंटे 1 मिनट
रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन - 10 मिनट
जयपुर-बठिंडा ट्रेन - 36 मिनट
मेरठ-श्रीगंगानगर ट्रेन - 1 घंटा 37 मिनट
बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस - 1 घंटा 24 मिनट
श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन - 58 मिनट
रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगी हुई हैं। जिन बसों में फॉग लाइट नहीं लगी हुई, उनमें लाइट लगाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सभी बसों में जल्द ही फॉग लाइट लग जाएगी, ताकि चालकों को रूट पर चलने में कोई दिक्कत न हो। - अजय दलाल, महाप्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।