फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mosquito nets installed in dengue ward, no O and A negative blood in blood bank

डेंगू वार्ड में लगाई मच्छरदानियां, ब्लड बैंक में ओ और ए निगेटिव रक्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mosquito nets installed in dengue ward, no O and A negative blood in blood bank
नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में मच्छरदानियां लगाते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर है इसका अंदाजा तैयारियों से लगाया जा सकता है, केंद्र की टीम के निरीक्षण को लेकर रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने वार्ड में मच्छरदानियां लगाई, जबकि यहां पहले मच्छरदानियां नहीं लगी थीं। वार्ड में फिलहाल एक मरीज ही दाखिल है। वहीं नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त का भी टोटा हो रहा है। अस्पताल में 13 नवंबर के लगाए गए नोटिस बोर्ड के अनुसार ए और ओ निगेटिव रक्त नहीं है। इसके अलावा ए पॉजिटिव 4, एबी निगेटिव 1 और एबी पॉजिटिव 5 व ए पॉजिटिव 4 यूनिट ही रक्त है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के रविवार को 12 नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 928 तक पहुंच गया है। हालांकि पहले की तुलना में रविवार को नए मरीज कम मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के रामनिवास मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोर, तुलसीदास कॉलोनी में 13 वर्षीय लड़की, हिजरावां कलां में 27 वर्षीय युवक, धांगड़ में 26 वर्षीय युवक, भीमां बस्ती में 10 वर्षीय बालक, रतिया में 18 वर्षीय युवक, डीएसपी रोड निवासी 16 वर्षीय किशोर, भट्टूमंडी निवासी 8 वर्षीय लड़की डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

700 घरों में जांच, 12 में मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 700 घरों में सर्वे किया। इस दौरान 12 घरों में लारवा मिला है। अब तक 4.27 लाख घरों में सर्वे का दावा किया जा रहा है। इसमें से 5274 घरों में लारवा मिल चुका है। हालांकि 4 घरों के ही दोबारा लारवा मिलने पर चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मरीज अस्पताल में दाखिल
जिले में अब तक डेंगू के 928 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 170 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। अभी फिलहाल 22 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। विभाग के मुताबिक 148 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

डेंगू के ये हैं लक्षण
तेज सिरदर्द व बुखार का होना
मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना
आंखों के पीछे दर्द होना
जी मचलाना
त्वचा पर चक्कते उभरना
गंभीर मामलों में नाक, मुंह व मसूड़ों से खून आना
कोट
डेंगू के जिले में रविवार को 12 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है और लारवा मिलने पर उसे नष्ट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि डेंगू के प्रति जागरूक रहें।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed