फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More voting at the booth of BJP and INLD candidates

Fatehabad News: टोहाना में भाजपा और इनेलो प्रत्याशी के बूथ पर अधिक मतदान

Mon, 07 Oct 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
More voting at the booth of BJP and INLD candidates
टोहाना। टोहाना विधानसभा (विस) क्षेत्र में 77.4 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। हलके के 1,79,445 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा मतदान भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली, इनेलो-बसपा प्रत्याशी कुणाल कर्ण के बूथ पर हुआ जबकि कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के बूथ पर कम मतदान दर्ज किया गया गया है।
विज्ञापन

गांव बिढाईखेड़ा में बनाए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के बूथ नंबर 159 पर कुल 390 वोट में से 340 लोगों ने मतदान किया। वहां 87.18 प्रतिशत मतदान रहा। इनेलो-बसपा प्रत्याशी कुणाल करण सिंह के गांव कमालवाला में बनाए बूथ नंबर 152 पर 975 मतदाताओं में से 824 ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 84.51 प्रतिशत रहा। कांग्रेस नेता निशान सिंह के गांव मामूपुर में बनाए बूथ नंबर 26 पर 783 में से 588 लोगों ने किया मतदान, जिसका प्रतिशत 75.10 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद में बनाए गए कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के बूथ पर 1,089 मतदाताओं में से 776 ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 71.26 प्रतिशत रहा। सबसे ज्यादा मतदान गांव रत्ताखेड़ा के 160 नंबर बूथ में हुआ है, वहां 795 में से 708 मतदाता ने मतदान किया। सबसे कम मतदान जाखल के बूथ नंबर 19 पर हुआ, जहां 905 मतदाता में सिर्फ 486 ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed