फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than 150 people are booking train tickets every day.

Fatehabad News: रोजाना 150 से अधिक लोग बुक करवा रहे ट्रेन का टिकट

Mon, 14 Oct 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
More than 150 people are booking train tickets every day.
सीएससी सेंटर पर ट्रेन की टिकट को लेकर जानकारी लेता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहाबाद। नवरात्र और दशहरा पर्व संपन्न होने के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। अब कुछ दिनों के बाद करवाचौथ, फिर दिवाली और छठ पूजा नजदीक है। इन पर्व को लोग अपनों के साथ मनाना पसंद करते हैं। इसलिए लोग त्योहार से पहले घर पहुंचने के लिए तैयारी करने लगे हैं।

जिले में बाहर से आकर काम कर रहे लोग दिवाली और छठ पूजा का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अभी से ट्रेन की टिकट की बुकिंग करवा रहे हैं। शहर में ऑनलाइन काम करने वालों और सीएससी सेंटर पर लोग ट्रेन की टिकट की बुकिंग करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ताकि उनको कंफर्म टिकट मिल सके। सीएससी संचालकों का कहना है कि ज्यादातर बुकिंग यूपी, एमपी, बिहार, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल आदि के लिए करवा रहे हैं।
विज्ञापन


इन रुटाें पर ज्यादातर ट्रेनों दिल्ली से चलती हैं। पहले शहर के पुरानी कचहरी रोड पर रेलवे विभाग की ओर ट्रेनों की टिकट बुकिंग के लिए एक आरक्षण खिड़की भी चलाई जाती थी, जो पिछले 4 साल से बंद पड़ी है। जिसके बाद से ट्रेन में सफर करने वाले यात्री सीएससी सेंटर पर जाकर ट्रेन की टिकट बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 150 से अधिक प्रवासी करवा रहे बुकिंग : शहर में सीएससी संचालक धीरज, साहिल, गोल्डी, गुलशन, सुनील आदि ने बताया कि उनके पास रोजाना कुल 150 से अधिक प्रवासी लोग ट्रेन की टिकट बुक करवाने के लिए आ रहे हैं। ज्यादातर बुकिंग उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के जिलों की आ रही है। दिवाली का त्योहार नजदीक होने के कारण टिकट कंफर्म नहीं होने की चिंता भी लोगों को है।


खुद नहीं कर रहे बुकिंग, ठगी होने का लग रहा डर

सीएससी संचालक के पास टिकट बुक करवाने के लिए पहुंचे सोमनाथ, सुनील, बाबूराम, रवि आदि ने बताया कि वे खुद ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें ठगी होने का डर बना हुआ है। कुछ साथियों के साथ पिछले साल ऐसा फ्रॉड हुआ था। बुकिंग करने के लिए मोबाइल पर रेलवे की बुकिंग लिखकर सर्च किया था। उसके बाद सारा विवरण भरा और अपने खाते से बुकिंग के जो पैसे दिखाई दिए, वो भी कट गए, बाद में पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जिस कारण वे दिवाली पर घर नहीं जा सके। उसके बाद से वे दुकान पर जाकर टिकट बुक करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed