फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More leprosy patients are found in villages than in cities, 20 cases found in 5 years

Fatehabad News: शहरों के मुकाबले गांवों में मिल रहे कुष्ठ रोगी, 5 साल में 20 केस मिले

Tue, 30 Jan 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
More leprosy patients are found in villages than in cities, 20 cases found in 5 years
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल
विश्व कुष्ठ रोग दिवस विशेष
विज्ञापन



फतेहाबाद। कुष्ठ रोग का समय रहते उपचार न लिया जाए तो यह दूसरे में भी फैल सकता है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के केस मिल रहे हैं। पिछले पांच सालों में जिले में 20 केस मिल चुके हैं। 6 से 12 माह तक दवाई लेना जरूरी होता है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर कुष्ठ रोग के प्रति लोग जागरूक हो और समय रहते पूरा उपचार ले तो इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। समय रहते दवा लेते हैं तो उपचार भी लंबा नहीं चलेगा और गंभीर रोग होने से बचा जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुष्ठ रोग जीवाणुओं से होता है। यह त्वचा, अंगों का अंदरुनी भाग और नसों को प्रभावित करता है। यहां तक कि नसों को कमजोर बना देता है। ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। कुष्ठ रोगी को पूरा उपचार 6 से 12 माह तक लेना चाहिए। यदि हाथ व पैरों में सुन्नपन है तो अधिक ठंडे व गर्म से बचना चाहिए। आंखों की पलक नहीं झपकती है तो आंखों को सोते समय नरम कपड़े से ढककर रखे व रोजाना दवाई लें। पैरों में घाव हो गए हैं तो उन्हें साफ-सुथरा रखें और मरहम पट्टी करते रहें। सुन्न पैरों व घाव वाले पैरों में एमडीटी जूते-चप्पल ही पहनें।
विज्ञापन

-----
कुष्ठ रोग के लक्षण
- चमड़ी पर एक या अनेक दाग धब्बे, जिनमें सुन्नपन हो।
- छूने या दर्द का अहसास नहीं होता है।
- शरीर पर किसी जगह हो सकता है।
-----
अब तक ये मिले मरीज
वर्ष मरीज मिले
2019-20 5
2020-21 3
2021-22 4
2022-23 6
2023-24 2
-------
स्क्रीनिंग को लेकर करवाई गई है ट्रेनिंग : डॉ. विष्णु
कुष्ठ रोग रोगाणुओं के कारण होता है। यह कोई अभिशाप नहीं है। यह रोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में संचारित नहीं होता है। कुष्ठ रोग 6 से 12 माह तक दवाइयां लेने से ठीक हो जाता है। कोई शारीरिक विकृति नहीं आती है और अन्य व्यक्तियों में संचारित नहीं होता है। कुष्ठ रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग की जाती है। पिछले दिनों स्वास्थ्य अधिकारियों की ट्रेनिंग भी करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed