फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More arrivals, less lifting, wheat landing on the roads

Fatehabad News: आवक अधिक, उठान कम, सड़कों पर उतर रहा गेहूं

Sun, 16 Apr 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
More arrivals, less lifting, wheat landing on the roads
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडियों में गेहूं उठान का ठेका बार-बार अटकने के कारण फतेहाबाद की अनाज मंडियां गेहूं की ढेरियों व बोरियों से अट गई हैं। गेहूं उठान के रेट अधिक होने के कारण चार बार उठान का टेंडर अटक गया। अब पांचवीं बार गेहूं उठान का टेंडर हुआ है, लेकिन इस दौरान जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक में अधिक बढ़ोतरी हो गई। अब तो हालात यह हैं कि मंडी में पैर रखने की जगह नहीं है और मजबूरन किसानों को मंडी के बाहर सड़कों पर अपनी फसल रखनी पड़ रही है। जिससे जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक व खरीद जोरों पर है। उठान कम होने से मंडियां बोरियों से अट गई हैं। अगर जल्द ही उठान में तेजी नहीं न आने के कारण अनाज मंडियों में किसान सड़कों पर अपनी फसल रखने को मजबूर हैं। फतेहाबाद में इस बार गेहूं के उठान के लिए पांच बार टेंडर हुए हैं। पहले चार बार टेंडर हुए तो अधिक रेट होने के कारण इन टेंडरों को रद्द कर दिया। अब सोमवार को एक बार फिर उठान का टेंडर हुआ है। लेकिन उठान कार्य में ठेकेदार ने देरी कर दी, जिस कारण हालात यह हो गए हैं कि फतेहाबाद की सातों अनाज मंडियों व 51 खरीद केंद्रों पर पैर रखने को जगह नहीं मिल रही है। गांव दौलतपुर के किसान हरिसिंह, भोडियाखेड़ा के सुरेश गढ़वाल, मानावाली के दिलबाग सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अनाज मंडी में अपनी गेहूं की फसल लेकर आए थे, लेकिन उनको अनाज मंडी में जगह नहीं मिली। मजबूरन उनको अपनी गेहूं अनाज मंडी के बाहर सड़क पर उतारनी पड़ी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडियों में अब तक एक लाख 78 हजार 121.9 एमटी गेहूं की आवक हो चुकी है। लेकिन उठान मात्र 12 हजार 456.6 मीट्रिक टन का ही उठान हुआ है। अभी तक मंडियों में एक लाख 65 हजार मीट्रिक टन गेहूं पड़ा है, जिसका उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार अधिक रेट होने के कारण गेहूं उठान के टेंडर लेट हुए हैं। पहले चार टेंडरों को अधिक रेट होने के कारण रद्द कर दिया गया था। अब पांचवां टेंडर लगाया गया है, शुक्रवार से गेहूं का उठान आरंभ हो गया है और शनिवार को भी यह काम लगातार जारी रहा। रविवार को छुट्टी है तो लगभग सभी मंडियों से उठान पूरा कर लिया जाएगा। इस बार फतेहाबाद जिले में गेहूं उठान का टेंडर पूरे प्रदेश में सबसे कम हुआ है।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed