फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monthly meeting of Retired Employees Association today

Fatehabad News: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Monthly meeting of Retired Employees Association today
फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन फतेहाबाद की मासिक बैठक 4 मार्च मंगलवार को सुबह 10 बजे पुराना बस स्टैंड के पास स्थित रेस्ट हाऊस में होगी। इस मीटिंग में रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर जहां चर्चा की जाएगी वहीं जिला कमेटी का चुनाव भी करवाया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्व कर्मचारी नेता निहाल सिंह मताना मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव सुभाष चंद्र चौहान व खंड फतेहाबाद प्रधान कैलाश प्रसाद ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला प्रधान मुंशीराम कंबोज करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी और इन मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर उठाए जाने वाले कदमों को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि कैशलेस मेडिकल सुविधा को लागू किया जाए और बंद पड़े इसके पोर्टल को जल्द खोला जाए। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, 60, 70, 75 वर्ष की आयु पर 5, 10 व 15 प्रतिशत की बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी करने, कोरोना काल के दौरान 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान करने, पेंशनर्ज के लिए रियायती दर पर रेलवे में यात्रा सुविधा पुन: लागू करने, फैमिली पेंशनर्ज को एलटीसी की सुविधा देने, कम्युटेशन की रिकवरी पहले की तरह 12 साल करने की मांग को भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed