{"_id":"63cad26d5215ac4a9d4e7f27","slug":"monthly-extortion-gang-active-in-fatehabad-will-hold-meetings-of-officials-every-15-days-babli-fatehabad-news-hsr652936562-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मंथली लेने वाला गिरोह सक्रिय, हर 15 दिन में लूंगा अधिकारियों की बैठक : बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मंथली लेने वाला गिरोह सक्रिय, हर 15 दिन में लूंगा अधिकारियों की बैठक : बबली
विज्ञापन
भोड़िया खेड़ा में जनसभा के दौरान मंच पर उपस्थित विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, डॉ. व?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि फतेहाबाद में मंथली लेने वाला गिरोह चल रहा है। ये लोग विकास कार्यों को प्रभावित करने में लगे हैं। अधिकारियों की भी जेबें काटने का काम कर रहे हैं। हमारे पास ऐसी शिकायतें आई हैं। इसलिए अब हर 15 दिन में फतेहाबाद आकर अधिकारियों की बैठक लूंगा। मंथली लेने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी कीमत पर ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
पंचायत मंत्री भोड़िया खेड़ा में शुक्रवार को जिला पार्षद रमेश गढ़वाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर इस कोशिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे। किसी भी जनप्रतिनिधि या जनता को डरने की जरूरत नहीं है। बबली ने कहा कि उनके टोहाना विधानसभा क्षेत्र में भी कुछ लोग डर की राजनीति करके अपना दारोमदार दिखाने की कोशिश में थे। मगर उनको गोली की तरह लपेट दिया है। गोली खुलने में ही उनकी उम्र निकल जाएगी। अब टोहाना में ऐसे लोगों को कोई नहीं पूछता। हर कोई विकास के प्रति गंभीर है। जनता भी विकास की राह पर अग्रसर हो चुकी है। मेरे पास बेझिझक होकर लोग विकास की सोच लेकर आते हैं। मैं किसी को निराश नहीं होने देता।
जिला पार्षदों को दिया संदेश, घबराने की जरूरत नहीं चाबी तुम्हारे हाथ में
पंचायत मंत्री ने इससे पहले जनसभा को भी संबोधित किया। वहां अपने समर्थक जिला पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। चाबी तुम्हारे हाथ में ही है। गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं रहेगी। गौरतलब है कि पंचायत मंत्री ने अपनी तरफ से जिला परिषद चेयरपर्सन के चुनाव में भोड़िया खेड़ा निवासी जिला पार्षद सीमा रानी को उम्मीदवार बनाया था। मगर दो वोट से सीमा रानी हार गई थीं।
विज्ञापन
सरपंचों को दी है मंत्री वाली पावर
बबली ने कहा कि सरपंचों को सरकार ने मंत्री वाली पावर दे दी है। अब गांवों के विकास की परियोजनाओं को सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला पार्षद ही प्रशासकीय मंजूरी देंगे। 10 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों के लिए फाइल मंत्री की टेबल तक जाएगी। सरपंचों को काम के लिए भी चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं है। सारे काम गांव में ही हो सकेंगे। इस दौरान मंत्री के समक्ष रखी गई भोड़िया खेड़ा की मांगों को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।
मैंने सुना है 60 से 70 लाख में बिके हैं जिला पार्षद : डॉ. सिवाच
कार्यक्रम में जजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि जिन्होंने मुझे हराया, उसी तीगड़ी व मंडली ने भोड़िया खेड़ा की सीमा रानी को जिला परिषद चेयरपर्सन के चुनाव में हराने का काम किया। भ्रष्टाचारी के हाथों में चेयरमैनी सौंप दी। मैंने सुना है कि कुछ जिला पार्षद 60 से 70 लाख रुपये में बिके हैं। जनता के साथ विश्वासघात हुआ है। इस कारण कुंडी चोरों के हाथ में आ गई है। डॉ. सिवाच ने कहा कि सरकार में एक-दो मंत्री ईमानदार हैं, उनमें देवेंद्र बबली का नाम शामिल है। इस मौके पर जिला पार्षद रमेश गढ़वाल, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद सीमा रानी, पार्षद अनूप कुमार, पार्षद प्रतिनिधि भाल सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य रानी देवी, सरपंच कौशल्या देवी, राजकुमार बैनीवाल, रामराज मेहता, भीमसेन आनंद सहित कई लोग मौजूद रहे।